नवविवाहिता ने ऐसे समाप्त कर ली प्राण लीला: विवाद के बाद क्या खा लिया था; पिता ने किस पर क्या आरोप लगाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 25 वर्षीय दीक्षा मकवाना ने कथित तौर पर घर में जहरीला पदार्थ सेवन किया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घर में खा लिया था जहर
पुलिस के अनुसार, श्रृद्वासबूरी कॉलोनी निवासी दीक्षा, पत्नी जीत मकवाना, ने गुरुवार को अपने घर में जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर पति उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दहेज प्रताड़ना के आरोप
मृतका के पिता राजकुमार, जो देपालपुर क्षेत्र के सगदोड़ गांव के रहने वाले हैं, ने बेटी के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही दीक्षा को दहेज और अन्य मांगों को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कम दहेज मिलने को लेकर उसे ताने दिए जाते थे और दबाव बनाया जाता था।
घटना से पहले हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक, घटना से चार दिन पहले भी दीक्षा और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर पिता इंदौर पहुंचे थे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था। हालांकि, हालात सामान्य नहीं हो सके और कुछ ही दिनों बाद यह दुखद घटना सामने आ गई।
जबरन जहर खिलाने का आरोप
मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि दीक्षा को जबरन जहर खिलाया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव

मास्टर प्लान का विरोध:66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा

भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप:इस कांग्रेस नेता का नाम आया सामने; नाराज कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे

तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी:दशहरा मनाने निकले थे बच्चे; कुएं में मिले शव, ग्रामीणों ने जताई नरबलि की आशंका

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थर बरसाए-लाठी से पीटा; SI की वर्दी फाड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक:मचा हंगामा; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से:1 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा; राहुल गांधी के बयानों और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी

वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल:2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख में खरीदा; एसीएस ने पुराने वीडियो में खोली पोल

वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही:सिर के बल लटककर लगाता रहा खर्राटे; खाकी वर्दी की मर्यादा पर सवाल

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश:मुख्यमंत्री बोले-हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी की तय होगी जवाबदेही, दीपावली और त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुप्रिया पटेल के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुए शामिल

भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल:मंच पर उड़ाए रुपए; वीडियो की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं

दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर कांग्रेस का निर्देश:प्रवक्ता बिना अनुमति नहीं देंगे बयान; मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने जारी किया निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!