व्यापारी को ऐसे किया ब्लैकमेल: किस तरह किया बदनाम; कितने हजार मांगे, किस बात की रंजिश थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर व्यापारी को फर्जी वीडियो के जरिए बदनाम कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले सोशल मीडिया पर झूठा वीडियो वायरल किया और फिर धमकाकर 50 हजार रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी वे लगातार और पैसों की मांग कर रहे थे।
दर्ज करवाई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, प्रिंस नगर निवासी 51 वर्षीय रामराज शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले उदय मौर्य, पिंकी मौर्य और उनके परिवार से उनका पुराना विवाद चल रहा है। करीब चार महीने पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद से आरोपियों ने रंजिश पाल ली।
सोशल मीडिया पर फैलाया झूठा वीडियो
शिकायत के मुताबिक, उदय मौर्य ने अंकित परमार के साथ मिलकर रामराज को बदनाम करने की साजिश रची। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो वायरल किया, जिसमें उन्हें भाजपा नेता, इलाके का गुंडा और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला बताया गया। इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा।
धमकी देकर वसूले पैसे
पीड़ित का आरोप है कि वीडियो वायरल करने के बाद आरोपियों ने उन्हें फोन कर पितृ पर्वत पर बुलाया और धमकाया कि यदि 50 हजार रुपए नहीं दिए तो और वीडियो वायरल कर देंगे तथा झूठे रेप केस में फंसा देंगे। डर के चलते उन्होंने 50 हजार रुपए दे दिए।
फिर भी नहीं रुके आरोपी
रकम लेने के बाद भी आरोपी और पैसे की मांग करते रहे। मना करने पर दोबारा बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसके बाद पीड़ित ने डीसीपी राजेश व्यास से शिकायत की। जांच के बाद बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!