ऐसे हुई दोस्ती, फिर दिया शादी का झांसा: अब युवती ने लगाया ऐसा आरोप; क्या कर रही है पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ की एक युवती ने आरोप लगाया है कि भोपाल निवासी युवक ने उसे सागर बुलाकर होटल में दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय युवती ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 20 जुलाई 2025 को उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर अनिल सिंह राजपूत नामक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और नियमित संपर्क में आ गए। इसी दौरान आरोपी ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर युवती ने परिवार की सहमति के बाद आगे बढ़ने की बात कही।
पीड़िता के मुताबिक 2 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने उसे फोन कर मिलने के लिए सागर बुलाया और कहा कि आमने-सामने बैठकर शादी की बात करना चाहता है। उसके कहने पर युवती 4 अक्टूबर की रात सागर पहुंची, जहां आरोपी उसे कैंट क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां कमरा लेकर उसने शादी का भरोसा दिलाया और कथित रूप से पति-पत्नी जैसे संबंध बनाने का दबाव डालते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी संपर्क में रहा और 18 दिसंबर 2025 को उसे भोपाल बुलाया। यहां नेहरू नगर स्थित एक होटल में फिर से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। धीरे-धीरे आरोपी का व्यवहार बदलने लगा और जब भी युवती शादी की बात करती, वह टालने लगा।
कुछ समय बाद आरोपी ने युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। जब पीड़िता ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। इसके बाद पीड़िता ने सागर पहुंचकर कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!