फिर सुर्खियों में है यह चर्चित महिला: छठे बच्चे का नाम रखा ‘भारत’; पाकिस्तान छोड़ने का नहीं कोई पछतावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्रेटर नोएडा।
सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका छठा बच्चा है, जिसका नाम उन्होंने ‘भारत’ रखा है। नामकरण समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में रहकर बेहद खुशी मिल रही है और पाकिस्तान छोड़ने का उन्हें कभी पछतावा नहीं हुआ।
नामकरण समारोह में रखा बेटे का नाम ‘भारत’
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में आयोजित नामकरण कार्यक्रम में सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है।
अब हिंदू धर्म पर है गर्व
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म उन्हें बेहद सुंदर लगता है और अब उन्हें इस पर गर्व महसूस होता है। सीमा ने बताया कि पंडित द्वारा ‘भ’ अक्षर से नाम सुझाया गया था। काफी विचार-विमर्श के बाद उन्होंने ‘भारत’ नाम चुना, जिसे वे सबसे सुंदर मानती हैं।
18 फरवरी 2026 को हुआ बच्चे का जन्म
सीमा हैदर ने 18 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। यह उनका छठा बच्चा है। उनके पहले चार बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है। इससे पहले वह एक बेटी को भी जन्म दे चुकी हैं।
“भारत के लोग मुझे बहू की तरह मानते हैं”
सीमा ने कहा कि भारत के लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं और अपनी बहू की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा, “मैं भारत में ही रहना चाहती हूं। यहां हर धर्म और जाति के लोग साथ रहते हैं। मैं कभी पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती।” उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट मैचों के दौरान वह भारत का समर्थन करती हैं और टीम की जीत के लिए प्रार्थना करती हैं।
सोशल मीडिया पर भी सक्रिय
सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
2023 में सुर्खियों में आई थी प्रेम कहानी
सीमा हैदर की कहानी 2023 में उस समय सुर्खियों में आई थी, जब वह पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं। बताया जाता है कि उनकी मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए सचिन मीणा से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने नेपाल में मिलकर शादी करने का दावा किया। बाद में मामला सामने आने पर पुलिस और एटीएस ने दोनों से पूछताछ की थी, हालांकि उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
“भारत में रहकर खुश हूं”
सीमा हैदर ने दोहराया कि भारत में रहना उन्हें पसंद है और उन्होंने जो फैसला लिया, उस पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना है कि यहां का माहौल, लोग और जीवनशैली उन्हें अपनापन देते हैं।
संबंधित समाचार

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!