पहली बार अयोध्या पहुंचे ये कांग्रेस नेता: रामलला के किए दर्शन; मीडिया से बोले- धर्म का न व्यापार करते हैं, न राजनीति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या/भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचकर पहली बार रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह उनका पहला दौरा है।
अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से उनके निवास पर मिले।
रामलला के दर्शन के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार धर्म का पालन करता है, लेकिन धर्म का उपयोग न तो व्यापार के लिए किया जाता है और न ही राजनीति के लिए।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का हो, उसे अपनी आस्था के अनुसार पूजा करने का अधिकार है, लेकिन उसका राजनीतिक या व्यावसायिक उपयोग नहीं होना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा, “जब प्रभु का बुलावा आता है, तो व्यक्ति खुद ही पहुंच जाता है।” अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने हनुमान जी के दर्शन करने की भी बात कही।
वहीं, इस दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह राज्यसभा को लेकर प्रयास कर रहे हैं और उनका यह दौरा उसी से जुड़ा हो सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!