खबर
Top News

विवाद में पहली बार इस समुदाय की एंट्री: कौन बोले; इन सदस्यों की नियुक्ति उचित नहीं, इनके प्रतिनिधित्व की भी उठाई मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
विवाद में पहली बार इस समुदाय की एंट्री

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद में अब पहली बार शिया समुदाय की ओर से भी खुलकर प्रतिक्रिया सामने आई है। करोंद स्थित आल-ए-मोहम्मद शिया जामा मस्जिद के इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद अज़हर हुसैन रिजवी ने इस मामले को लेकर अपना बयान दिया है।

प्रबंधन में गैर-मुस्लिमों को शामिल करना उचित नहीं
उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियां मुस्लिम समाज की अमानत हैं, इसलिए उनके प्रबंधन में गैर-मुस्लिमों को शामिल करना उचित नहीं है। उन्होंने नए वक्फ बोर्ड में शिया समुदाय के किसी प्रतिनिधि को स्थान नहीं दिए जाने पर भी आपत्ति जताई।

संचालन और निर्णय प्रक्रिया में भी मुस्लिम समाज की भागीदारी हो
मौलाना रिजवी ने कहा कि वक्फ की जमीनें और संपत्तियां पूर्व में नवाबों, राजाओं और संपन्न लोगों द्वारा गरीब मुसलमानों की शिक्षा, आवास और सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से दान की गई थीं। उनका कहना है कि इन संपत्तियों का उद्देश्य हमेशा मुस्लिम समाज की सेवा रहा है, इसलिए इनके संचालन और निर्णय प्रक्रिया में भी मुस्लिम समाज की भागीदारी होनी चाहिए।

गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर जताई आपत्ति
मौलाना रिजवी ने कहा कि वक्फ का विषय धार्मिक और सामुदायिक संपत्तियों से जुड़ा है। ऐसे में बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति उचित नहीं मानी जा सकती। उनके अनुसार, वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन मुस्लिम प्रतिनिधियों के हाथ में ही रहना चाहिए।

फैसले का समर्थन करने वालों पर भी सवाल
मौलाना रिजवी ने कहा कि यदि कोई धार्मिक पदाधिकारी या आलिम इस फैसले का समर्थन करता है या नए बोर्ड का सार्वजनिक रूप से स्वागत करता है, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मामलों में समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

हाल ही में शहर काजी मुश्ताक अली नदवी और शहर मुफ्ती अब्दुल कलाम द्वारा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनव्वर पटेल के स्वागत के बाद इस मुद्दे पर शहर के कुछ मुस्लिम संगठनों और लोगों ने नाराजगी जताई है।

शिया समुदाय को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर नाराजगी
मौलाना रिजवी ने कहा कि नए वक्फ बोर्ड में शिया समुदाय का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं किया गया, जबकि वक्फ पूरे मुस्लिम समाज से जुड़ा विषय है। उन्होंने मांग की कि बोर्ड में कम से कम एक शिया आलिम या शिया समाज के प्रतिनिधि को स्थान मिलना चाहिए।

मुस्लिम समाज से एकजुट रहने की अपील
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मुस्लिम समाज के सामने आने वाली चुनौतियों की एक बड़ी वजह आपसी एकजुटता की कमी भी है। उन्होंने समाज से मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील की।

शहर काजी के स्वागत को लेकर जारी है विवाद
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के स्वागत को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शहर के कुछ मुस्लिम संगठनों और समाज के लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शहर काजी और नायब काजी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पदों पर बैठे लोगों से इस मुद्दे पर अलग रुख की अपेक्षा थी।

हाईकोर्ट में वक्फ बोर्ड ने दाखिल की केविएट
इधर, दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद अब कानूनी मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की घोषणा के बाद मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने जबलपुर हाईकोर्ट में केविएट दाखिल की है।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यदि इस मामले में कोई याचिका दायर होती है, तो अदालत पहले बोर्ड का पक्ष भी सुने और उसके बाद ही कोई आदेश पारित करे।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 7 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 8 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 8 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 8 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 8 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 9 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 9 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 9 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 10 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 10 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 10 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 10 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 10 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 10 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 11 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!