इस प्रकोष्ठ को साढ़े छह साल में हजारों शिकायतें: कोर्ट पहुंचीं सिर्फ इतनी विधानसभा में खुलासा: इतने मामलों में जांच शुरू, इतनी आवेदन फाइल बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों की जांच करने वाली आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
विधानसभा में सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 से जून 2026 तक EOW को 23,261 शिकायतें मिलीं, लेकिन इनमें से सिर्फ 8 मामलों में ही न्यायालय में चालान पेश किया गया।
यह जानकारी कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग ने विधानसभा में दी।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुल प्राप्त आवेदनों में से 3,018 शिकायतों को प्रारंभिक जांच के लिए दर्ज किया गया, जबकि 756 आवेदनों को जांच के बाद नस्तीबद्ध (फाइल बंद) कर दिया गया। बड़ी संख्या में मामले अब भी जांच या अन्य प्रक्रियाओं में लंबित हैं।
लंबी जांच, कम चालान
आंकड़े बताते हैं कि EOW में शिकायतों की तुलना में अदालत तक पहुंचने वाले मामलों की संख्या बेहद कम है। कई मामलों में एफआईआर दर्ज होने और चालान पेश होने के बीच वर्षों का अंतर रहा, जिससे जांच की गति और लंबित मामलों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इन मामलों में पेश हुए चालान
विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम जल कार्य अनियमितता, सतना स्वास्थ्य निर्माण मामला, भोपाल शासकीय भूमि प्रकरण, जबलपुर विकास प्राधिकरण, ग्वालियर गृह निर्माण समिति, भोपाल सहकारिता मामला, उज्जैन निर्माण कार्य अनियमितता और रीवा नगर निगम से जुड़े मामलों में अलग-अलग समय पर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किए गए हैं। एक अन्य बहुचर्चित शिकायत अभी जांच और सत्यापन के चरण में है।
EOW के आंकड़े (2020 से जून 2026)
कुल आवेदन प्राप्त: 23,261
जांच के लिए दर्ज शिकायतें: 3,018
फाइल बंद (नस्तीबद्ध): 756
न्यायालय में चालान पेश: 8
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!