बाबा की शरण में पहुंचा यह अभिनेता: शयन आरती में किया पूजन; ओडिशा के मंत्री ने भी किए दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोमवार देर रात विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रिकालीन शयन आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
अभिनेता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश-दुनिया की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। सफेद शर्ट और नीली जींस में पहुंचे कार्तिक आर्यन ने नंदी हॉल में श्रद्धाभाव से शयन आरती में भाग लिया।
आरती के बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कही और महाकाल के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में बना उत्साह का माहौल
अभिनेता के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। हालांकि उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के शांतिपूर्वक दर्शन किए और आरती के बाद मंदिर से रवाना हो गए।
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्मों में 'नागजिला' फैंटेसी कॉमेडी, एक देशभक्ति आधारित एक्शन ड्रामा और निर्देशक कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म शामिल हैं। 'चंदू चैंपियन' के बाद यह उनकी अगली स्पोर्ट्स आधारित फिल्म होगी।
ओडिशा के राज्य मंत्री ने की भस्म आरती में सहभागिता
मंगलवार तड़के ओडिशा सरकार के मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोकुला नंदा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवकांत पांडे ने उनका स्वागत किया और भगवान महाकाल का प्रसाद एवं सम्मान भेंट किया।
संबंधित समाचार

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप फैसलों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!