खबर
Top News

प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार: भाजपा की अंतर्कलह ने शहर को किया पानी-पानी!

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अक्टूबर 2026, 2:51 pm
शेयर करें:
प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार

आपात बैठक से 5 भाजपा विधायक गायब अपनों के ही निशाने पर मोहन सरकार

सियासत की प्यास: भाजपा की गुटबाजी की भेंट चढ़ा स्वच्छता का सिरमौर, बूंद-बूंद पानी को तरस रहा इंदौर

अफसरशाही बेलगाम, आपस में ही भिड़े सत्तापक्ष के सूरमा

बंद कमरों की खींचतान सड़क पर आई

ऐतिहासिक जनादेश का ऐसा सिला?

शहर का भूजल स्तर रिकॉर्ड 49 मीटर नीचे गिरा, बिलावली सूखा

नेताओं की साख की जंग में जनता का हलक सूखा, इंदौर में सियासत चरम पर, पानी नदारद!

स्वच्छता के सिरमौर को लगी भाजपाई गुटबाजी की नजर, तंज और पलटवार के बीच बूंद-बूंद को तरसते इंदौरी

जनता बोली- जलसंकट की बैठक से जनप्रतिनिधियों की दूरी एकतरफा जनादेश का अपमान

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में लगातार नंबर वन का परचम लहराने वाले देश के सबसे आलीशान और विकसित शहरों में शुमार इंदौर आज एक बेहद गंभीर और त्रासदी के दौर से गुजर रहा है। विडंबना यह है कि यह संकट किसी प्राकृतिक आपदा से ज्यादा प्रशासनिक पंगुता और सत्ताधारी दल की आंतरिक कलह की देन है।

अल्पवर्षा के चलते इंदौर का भूजल स्तर रिकॉर्ड 49 मीटर से नीचे चला गया है और बिलावली जैसे पारंपरिक जलस्रोत सूख चुके हैं। ऐसे विकट समय में जब शहर को एकजुट नेतृत्व और त्वरित फैसलों की जरूरत थी तब इंदौर भाजपा की अंतर्कलह और गुटबाजी ने जनहित के इस सबसे संवेदनशील मुद्दे को आपसी हिसाब-चुकता करने का अखाड़ा बना दिया है।

इस गुटीय घमासान का सबसे बड़ा खामियाजा इंदौर की जनता भुगत रही है। मुख्यमंत्री और स्थानीय क्षत्रपों के बीच जारी वर्चस्व की इस लड़ाई में अफसरशाही पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है।

यदि भाजपा ने समय रहते अपनी आंतरिक खींचतान को खत्म कर ‘इंदौर फर्स्ट’ के संकल्प को नहीं अपनाया तो स्वच्छता का यह सिरमौर शहर जल्द ही पानी के अभूतपूर्व संकट के कगार पर खड़ा होगा।

नेतृत्व को यह समझना होगा कि राजनीति में वर्चस्व की जंग तो आती-जाती रहेंगी, लेकिन प्यासी जनता का यह आक्रोश आने वाले समय में बेहद भारी पड़ सकता है।

देश के सबसे स्वच्छ और आधुनिक शहर इंदौर की जनता इस समय पानी की बूंद-बूंद के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। कम बारिश के कारण शहर के पारंपरिक जलस्रोत दम तोड़ चुके हैं, लेकिन इस विकट जनहित के मुद्दे पर भी सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की आंतरिक गुटबाजी और अंतर्कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और स्थानीय क्षत्रपों के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई का खामियाजा आज इंदौर की प्यासी जनता भुगत रही है।

हाल ही में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा बुलाई गई जल संकट की आपातकालीन समीक्षा बैठक ने भाजपा के भीतर की इस गहरी दरार को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

शहर के 9 में से 5 भाजपा विधायकों और सांसदों ने इस महत्वपूर्ण बैठक से दूरी बनाए रखी। इस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, जो नेता नहीं आए हैं, उनके क्षेत्रों में शायद पानी की कोई समस्या नहीं होगी।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पूर्व महापौर और वर्तमान भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने बेहद तीखा पलटवार किया है। उन्होंने संगठन से कहा कि जब छोटी-छोटी समस्याओं की भी कोई सुनवाई नहीं होती, तो ऐसी बैठकों में जाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

उन्होंने खुलासा किया कि उनके कार्यकाल में बनी पानी की टंकियां आज भी बिजली कनेक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों के इंतजार में सूखी खड़ी हैं। भाजपा की इस आपसी खींचतान के कारण शहर की अफसरशाही पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है।

अमृत योजना और जल जीवन मिशन के तहत हजारों करोड़ रुपए खर्च होने के दावों के बावजूद धरातल पर पानी का संकट गहराता जा रहा है।

कांग्रेस हमलावर : ‘13 कुंभकर्ण सो रहे हैं’
इस अंदरूनी कलह और प्रशासनिक नाकामी को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इंदौर में भाजपा के नौ विधायक, सांसद, महापौर, नगरीय प्रशासन मंत्री और खुद मुख्यमंत्री को मिलाकर ‘13 कुंभकरण' सो रहे हैं, जिन्हें जनता की चीखें सुनाई नहीं दे रही हैं।

इंदौर की जनता ने हमेशा भाजपा को एकतरफा और ऐतिहासिक जनादेश दिया है, लेकिन आज जब लोग टैंकरों के पीछे भाग रहे हैं और पानी के लिए चक्काजाम कर रहे हैं, तब जनप्रतिनिधियों का यह सियासी अहंकार और गुटीय घमासान जनता के भरोसे के साथ एक क्रूर मजाक साबित हो रहा है।

हैरत की बात है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने गृह नगर इंदौर के इस बड़े मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपाई गुटबाजी से इंदौर की हो रही फजीहत पर विपक्ष के मुखिया की खामोशी को अचरज से देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज
Top News

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

3 minutes ago
वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

10 minutes ago
इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा
Top News

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

15 minutes ago
आधी रात नशेड़ियों का तांडव
Top News

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

20 minutes ago
बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका
Top News

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

20 minutes ago
अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं

23 minutes ago
भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा
Top News

भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की बातचीत; इन दो विधायकों को दी जिम्मेदारी, किसके बारे में पूछा-जादूगर कहां हैं?

33 minutes ago
मशहूर संगीतकार देवा का निधन
Top News

मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

33 minutes ago
भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया
Top News

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया:गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बालिका से धक्का-मुक्की का मामला; नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, संगठन के अगले कदम पर नजर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीमें बन रही मददगार
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीमें बन रही मददगार:गरबा पंडालों में संदिग्धों पर कार्रवाई; अकेली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

about 1 hour ago
गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप
Top News

गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप:कांग्रेस नेता के पिता की आयोजकों ने की शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई:होटल के कमरे से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त; संचालक पर केस दर्ज

about 1 hour ago
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा
Top News

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा:‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के बारे में दी जानकारी; उज्जैन में जमीन आवंटन व होटल निर्माण पर भी उठाए सवाल

about 1 hour ago
नवरात्रि में  नारी का अपमान
Top News

नवरात्रि में नारी का अपमान:शर्मनाक; कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में इंदौर की छवि कलंकित

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने क्या कहा:क्यों बोली-मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे

about 1 hour ago
सूदखोर की बेरहमी से हत्या
Top News

सूदखोर की बेरहमी से हत्या:गर्दन पर 5 और सिर पर किए 2 वार; गेंदे के फूल से पकड़े गए 4 आरोपी

about 2 hours ago
सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची
Top News

सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची:आज इस शहर में कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे:केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं, विपक्ष को जनता कई बार नकार चुकी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री
Top News

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

about 2 hours ago
तलवारें खिंचीं या महज संयोग
Top News

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!