खबर
Top News

जिला प्रशिक्षण वर्ग के लिए वक्ताओं को देंगे प्रशिक्षण: कल डेली कॉलेज में भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला; मेहमानों का किया स्वागत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अप्रैल 2026, 6:10 pm
शेयर करें:
जिला प्रशिक्षण वर्ग के लिए वक्ताओं को देंगे प्रशिक्षण

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन कल डेली कॉलेज में होगा। इसमें शामिल होने के लिए कल रात्रि से ही मेहमानों का आगमन शुरू हो गया। उनका तिलक लगाकर व आरती उतारकर स्वागत किया गया। इसमें 6 राज्यों के 350 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान में कॉलेज में सुबह 9 बजे क्षेत्रीय कार्यशाला प्रारंभ होगी। मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग हो चुके हैं। अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण होंगे, जिला प्रशिक्षण वर्ग के लिए विषय वक्ताओं को कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वर्ग कार्यशाला में मध्य पश्चिम क्षेत्र के मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यशाला में 12 विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा अलग अलग कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रतिनिधियों का आगमन कल रात्रि से ही शुरू हो गया।

पार्टी की ओर से रेल्वे स्टेशन पर 3 काउंटर लगाए गए हैं। सियागंज, प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर और नेहरू पार्क के सामने, काउन्टर टेबल पर महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर व गुलाब देकर स्वागत किया। उन्हें स्वदेशी वस्तुओं की किट प्रदान की गई।

विधायक रमेश मेंदोला भी स्टेशन पर पहुंचे और अतिथियों का स्वागत किया। नगर प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी की स्टेशन पर महामंत्री सुधीर कोल्हे, सुरेश कुरवाडे, रोहित चौधरी, मनोज मिश्रा, गजानन गावड़े, रजत शर्मा, आदित्य पांडे, श्रीकांत दुबे, पृथ्वी गोरे, आशीष शर्मा, रितेश वीरांग, चंद्रभानसिंह सोलंकी, यशवंत शर्मा, संतोष सिंह, दुष्यंत वर्मा, ऋषभ गुर्जर, भावना बारगल, गीता राठौर, दीपा श्रीवास्तव, नीतू सिंह रेणु स्वामी, कृष्णा वेदी आदि ने अगवानी की।

अतिथियों के लिए 8 जगह आवास की व्यवस्था की गयी है। जिसमें सोलारिस, सिल्वर वाटिका, किंग्स पार्क, गोल्डन ट्रीट, वि_ल रुक्मणी सियागंज के सामने, रेसीडेंसी, प्रेसिडेंट पार्क, डेली कॉलेज गेस्ट हाउस शामिल हैं।

दिग्विजयसिंह बोले-किसने दी अनुमति
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज में इस आयोजन पर कड़ी आपत्ति ली है। उन्होंने बोर्ड को पत्र लिखकर परिसर के राजनीतिक इस्तेमाल पर अत्यंत क्षोभ, निराशा और पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संस्थान की निष्पक्षता और संस्थागत स्वतंत्रता को गंभीर क्षति पहुंची है।

सिंह ने कहा कि डेली कॉलेज कोई साधारण संपत्ति नहीं है जिसे किसी दल की पक्षपातपूर्ण सुविधा के लिए सौंप दिया जाए। उन्होंने इसे एक खतरनाक ‘पैटर्न’ करार देते हुए कुछ पिछली घटनाओं का भी जिक्र किया है। सिंह के अनुसार, सितंबर 2025 में भी कॉलेज के गेट और परिसर में भगवा झंडे व बैनर लगाए गए थे।

उन्होंने 4 अक्टूबर 2025 को आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुए कार्यक्रम और फरवरी 2026 में आयोजित ओडीए रॉयल कुकिंग फेस्टिवल के दौरान भी परिसर के राजनीतिकरण का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे संदेश जा रहा है कि यह स्वतंत्र शिक्षण संस्थान अब एक खास विचारधारा के प्रचार का केंद्र बन रहा है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

7 minutes ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

23 minutes ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

24 minutes ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

43 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 1 hour ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 1 hour ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 1 hour ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 1 hour ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 2 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 2 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 2 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 2 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 2 hours ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 2 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 3 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 3 hours ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 3 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!