कार में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा: 10 लाख रुपए जब्त; आरोपी बंदी
KHULASA FIRST
संवाददाता
हाईटेक खेल का हुआ खुलासा, एक करोड़ रुपए का हिसाब-किताब भी मिला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो कार में मोबाइल एप से सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। इनसे 10 लाख रुपए, छह मोबाइल और एक लग्जरी कार जब्त की है। वहीं पुलिस ने सट्टे से जुड़ा डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किया है। एक करोड़ रुपए का हिसाब-किताब भी मिला
एसीपी विजयनगर पराग सैनी के मुताबिक कल रात विजय नगर थाने के प्रधान आरक्षक मुकेश जादौन अपनी टीम आरक्षक नितेश, राधेश्याम राठौर, विजय और शशांक के साथ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना जुटा रहे थे।
इसी दौरान रसोमा चौराहे पर एक मुखबिर से सूचना मिली कि मेघदूत गार्डन के सामने दो युवक आईपीएल मैच (केकेआर बनाम गुजरात टाइटंस) पर हार-जीत का दांव लगवाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं।
सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों आरोपी अपनी कार (एमपी44जेडडी4034, हुंडई क्रेटा) से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र और स्टाफ की मदद से उनका पीछा शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद रात 12:50 बजे आईडीए ग्राउंड, मंगल सिटी के सामने संदिग्ध कार खड़ी मिली।
पुलिस ने घेराबंदी की और कार में बैठे दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आकाश जिंदल (24) निवासी कंचन नगर, इंदौर और प्रियांश जैन (25) निवासी जैन कॉलोनी, नीमच बताए। टीम ने उनकी तलाशी ली तो आकाश जिंदल के पास से एक मोबाइल मिला, जिसमें powerdreams.co/dashboard नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म खुला था।
इसमें करीब एक करोड़ रुपए के लेन-देन और सट्टे का पूरा हिसाब दर्ज मिला। कार की तलाशी लेने पर पांच अन्य मोबाइल फोन (मोटोरोला, गूगल पिक्सल, सैमसंग समेत) बरामद हुए।
वहीं डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखे गए 500-500 रुपए के नोटों की पांच गड्डियां मिलीं, जिनकी कुल कीमत 2.50 लाख रुपए निकली। प्रियांश जैन के पास से भी एक आईफोन-14 जब्त किया गया।।
नेटवर्क के अन्य लिंक खंगाल रही पुलिस: पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल और डिजिटल डाटा की जांच कर रही है, ताकि इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
ग्राहकों को फोन पर देते थे भाव, एप पर लगवाते थे दांव
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने पहचान वाले ग्राहकों को फोन पर टीम का भाव बताते थे। इसके बाद मोबाइल एप पर लॉगिन कर लाइव रेट दिखाते और उसी आधार पर हार-जीत का दांव लगवाते थे। ग्राहकों का हिसाब अलग-अलग मोबाइल में रखा जाता था और हर सोमवार को ऑनलाइन या नकद लेन-देन कर हिसाब पूरा किया जाता था। कुछ ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए भुगतान किया जाता था, जबकि कुछ को नकद राशि दी जाती थी।
कार में छिपाकर रखा हुआ था 7.5 लाख का खजाना
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी आकाश जिंदल ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि कार की सीट के नीचे गुप्त स्थान पर सट्टे से कमाए गए 7.50 लाख रुपए और छिपाकर रखे हैं। पुलिस ने उसके मेमोरेंडम के आधार पर कार की दोबारा तलाशी ली, जहां सीट के नीचे एक बैग में रखे 7.50 लाख रुपए बरामद किए गए। नोटों में 500, 200 और 100 रुपए की गड्डियां शामिल थीं। इस तरह कुल मिलाकर 10 लाख रुपए, छह मोबाइल फोन और एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश पब्लिक गैंबलिंग एक्ट का केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!