ये बने एमपी-छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर: इतने करोड़ जमा किया एडवांस टैक्स; इस अभिनेता से भी आगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के उद्योगपति सुमित गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31.67 करोड़ रुपये का एडवांस इनकम टैक्स जमा कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आयकर विभाग के अनुसार, वे इंडिविजुअल (व्यक्तिगत) श्रेणी में दोनों राज्यों के सबसे बड़े टैक्सपेयर बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एडवांस टैक्स भुगतान के मामले में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को भी पीछे छोड़ दिया है।
ग्वालियर के गांव से राष्ट्रीय पहचान तक
सुमित गुप्ता मूल रूप से ग्वालियर जिले के रही गांव के निवासी हैं। आज वे प्रदेश के प्रमुख कारोबारियों में गिने जाते हैं। उनका व्यवसाय मुख्य रूप से रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़ा है।
वे अश्विन बिल्डकॉन फर्म का संचालन करते हैं। इसके अलावा ग्वालियर के सिटी सेंटर और कम्पू क्षेत्र में मार्केटिंग कंसल्टेंसी तथा अन्य प्रोफेशनल सेवाओं से भी जुड़े हुए हैं।
क्यों बना इतना बड़ा टैक्स रिकॉर्ड?
आयकर विभाग के अनुसार, सुमित गुप्ता का कारोबार प्रोप्राइटरशिप मॉडल पर संचालित होता है। इस व्यवस्था में व्यवसाय और मालिक की आय अलग-अलग नहीं मानी जाती। कारोबार से होने वाला पूरा लाभ सीधे मालिक की व्यक्तिगत आय में शामिल होता है।
यही कारण है कि उन्होंने 31.67 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स किसी कॉर्पोरेट कंपनी के माध्यम से नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत व्यवसायिक आय पर जमा किया। इसी आधार पर वे व्यक्तिगत करदाताओं की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं।
कार्तिक आर्यन से भी अधिक टैक्स भुगतान
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 21 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था।
सुमित गुप्ता ने 31.67 करोड़ रुपए का टैक्स भरकर इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। किसी क्षेत्रीय कारोबारी का एडवांस टैक्स भुगतान के मामले में राष्ट्रीय स्तर के चर्चित सेलिब्रिटी से आगे निकलना इस उपलब्धि को और खास बनाता है।
टैक्स भुगतान के प्रति बढ़ी जागरूकता
आयकर विभाग का कहना है कि डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग और सरल रिफंड प्रक्रिया के कारण करदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। इसका असर है कि इस वर्ष मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई व्यवसायियों ने भी बड़ी मात्रा में टैक्स जमा किया है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!