प्रार्थना सभाओं की आड़ में धर्मांतरण: बीमारी दूर करने का दावा कर बना रहे ईसाई; प्रशासन ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
मोहनपुर खुर्द में भील-आदिवासी समाज को प्रार्थना से बीमारियां दूर करने का झांसा देकर ईसाई धर्म से जोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग आदिवासी समुदाय के बीच प्रार्थना सभाओं के माध्यम से उन्हें बदल रहे हैं।
प्रार्थना सभाओं को लेकर विवाद
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पिछले कुछ समय से हर रविवार प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। आरोप है कि इन सभाओं में बीमारियों और नशे से मुक्ति दिलाने के दावे किए जाते हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इन सभाओं में शामिल होने वाले लोग पारंपरिक धार्मिक आयोजनों से दूरी बनाने लगे हैं।
ईस्टर आयोजन के बाद बढ़ा विवाद
हाल ही में ईस्टर के मौके पर एक सामूहिक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। इस दौरान कथित तौर पर प्रार्थना के जरिए बीमारी ठीक करने के दावे किए गए।
इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया। इसके बाद संबंधित लोग वहां से अनुपस्थित बताए जा रहे हैं।
संगठनों ने जताई आपत्ति
घटना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि लोगों को प्रलोभन और अंधविश्वास के जरिए प्रभावित किया जा रहा है।
वहीं, दूसरी ओर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इन प्रार्थनाओं से राहत महसूस हुई है, जिसे वे आस्था का विषय मानते हैं।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2017 में भी प्रशासन ने आदिवासी भूमि पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुछ प्रार्थना स्थलों को सील किया था। स्थानीय स्तर पर यह भी बताया जाता है कि क्षेत्र में लंबे समय से विभिन्न धार्मिक समूहों की गतिविधियां चल रही हैं, जिससे समय-समय पर विवाद की स्थिति बनती रही है।
प्रशासन ने शुरू की जांच
मामले को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर किशोर कन्याल के अनुसार, पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट और शिकायतकर्ता के सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई, जैसे एफआईआर, दर्ज की जाएगी।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!