ये स्टार क्रिकेटर दो हफ्ते आईपीएल से बाहर रह सकते हैं: यह है न खेलने की वजह; जानिये कितने मैचों में खलेगी कमी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट यानी आईपीएल (IPL 2026) के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान से दूर रह सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि धोनी इस समय पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) से जूझ रहे हैं और रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
तीन मैचों से बाहर रहने की संभावना
अगर धोनी करीब 14 दिनों तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो वे कम से कम तीन मुकाबले मिस कर सकते हैं। CSK का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेला जाएगा।
3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स से भिड़ंत
इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स से भिड़ंत होगी, जबकि 5 अप्रैल को टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर उतरेगी। इन तीनों मैचों में धोनी के नहीं खेलने की संभावना है। उनकी वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हो सकती है।
सबसे अनुभवी खिलाड़ी, शानदार रिकॉर्ड
44 वर्षीय धोनी आईपीएल 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वे लीग में सबसे ज्यादा 278 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है और 5439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपिंग में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है-47 स्टंपिंग और 154 कैच।
कप्तानी में भी रिकॉर्ड कायम
धोनी आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 235 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 136 में टीम को जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में CSK ने आखिरी बार 2023 में खिताब जीता था। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं।
चोट और रिटायरमेंट पर नजरें
आईपीएल 2023 फाइनल के बाद धोनी ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने की सर्जरी कराई थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2020 में संन्यास लेने के बाद से ही उनके IPL करियर को लेकर अटकलें जारी हैं। माना जा रहा है कि 2026 सीजन उनका आखिरी हो सकता है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!