खबर
Top News

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की सभा से दूर रहे ये नेता: टिकट नहीं मिलने से नाराज; बोले- मेरे साथ हुआ अन्याय, भाजपा में वापसी के सवाल पर कहा- सभी विकल्प खुले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 3:44 pm
शेयर करें:
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की सभा से दूर रहे ये नेता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के बाद अब कांग्रेस के अंदर की नाराजगी भी सामने आने लगी है। कांग्रेस की चुनावी सभा से वरिष्ठ नेता अवधेश नायक की गैर-मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। उनके भारतीय जनता पार्टी में वापस जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अवधेश नायक ने बातचीत में कहा कि कांग्रेस में उनके साथ लगातार अन्याय हुआ है और पार्टी नेतृत्व के फैसलों से वे आहत हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामने अब सभी विकल्प खुले हुए हैं और वे भविष्य को लेकर विचार कर रहे हैं।

2023 में टिकट मिलने के बाद बदला गया था नाम
अवधेश नायक ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनका टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कांग्रेस के ही कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और उनके पुतले तक जलाए गए, जिससे उन्हें अपमान महसूस हुआ। उन्होंने कहा तत्कालीन प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मुझसे कहा था कि आप पार्टी को जिताओ, अगली बार आपको मौका मिलेगा, लेकिन इस बार भी मुझे टिकट नहीं दिया गया।

दिग्विजय सिंह से मुलाकात का किया जिक्र
अवधेश नायक ने बताया कि वे करीब 20-25 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिले थे। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्हें बताया गया था कि सर्वे में उनका फीडबैक अच्छा है, लेकिन उनके पुराने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े होने और भाजपा नेताओं से नजदीकी को लेकर पार्टी नेतृत्व में आशंका थी। नायक के अनुसार, उनसे कहा गया कि यदि उन्हें टिकट दिया गया और वे जीत गए तो कहीं ऐसा न हो कि वे वापस भाजपा में चले जाएं।

घनश्याम सिंह से नहीं, कांग्रेस नेतृत्व से नाराजगी
अवधेश नायक ने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से नहीं है। उन्होंने कहा कि घनश्याम सिंह उनके लिए सम्मानित व्यक्ति हैं, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के निर्णय से वे दुखी हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि राजनीतिक संबंध अपनी जगह हैं, लेकिन उनके साथ हुए व्यवहार पर उन्हें मंथन करना पड़ रहा है।

BJP में वापसी के सवाल पर बोले- सभी विकल्प खुले
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भाजपा में वापसी कर सकते हैं, तो अवधेश नायक ने कहा मेरे सामने सभी विकल्प खुले हैं। विचार मंथन चल रहा है। उनके इस बयान के बाद दतिया की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि अवधेश नायक पहले भाजपा से जुड़े रहे हैं और संघ पृष्ठभूमि के नेता माने जाते हैं।

हेमंत खंडेलवाल ने साधी चुप्पी
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से जब अवधेश नायक की भाजपा में वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। भाजपा की ओर से फिलहाल इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन के साथ चुनावी ताकत दिखा दी है। अब अवधेश नायक की अगली राजनीतिक भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 12 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 13 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 13 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 14 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 14 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 14 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 15 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 15 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 15 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 15 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 15 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 15 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 15 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 15 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 16 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!