समर्थक को पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष बनाने पर अड़े ये नेता: संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बढ़ी खींचतान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के बाद अब पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद को लेकर इंदौर में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। नेताओं के बीच सहमति नहीं बनने के कारण ग्रामीण जिला अध्यक्ष की घोषणा फिलहाल अटक गई है।
शिव डिंगू को पद दिलाना चाहते हैं जीतू जिराती
पूर्व विधायक जीतू जिराती अपने समर्थक शिव डिंगू के नाम पर अड़े हुए हैं, जबकि अन्य वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम संगठन के सामने रखे हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व सभी पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है।
नगर में समर्थक को पद नहीं मिलने के बाद ग्रामीण पर फोकस
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार हाल ही में विभिन्न जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर नगर अध्यक्ष के रूप में निखिल सोनी की नियुक्ति की गई।
बताया जा रहा है कि नगर अध्यक्ष पद के लिए करीब एक दर्जन दावेदार थे, जिनमें पूर्व विधायक जीतू जिराती के समर्थक निलेश चौधरी का नाम भी शामिल था। नियुक्ति नहीं होने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।
ग्रामीण अध्यक्ष पद पर कई नामों की चर्चा
अब जीतू जिराती ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए पूर्व नगर परिषद राऊ अध्यक्ष शिव डिंगू के नाम की पैरवी कर रहे हैं। शिव डिंगू पाटीदार समाज से आते हैं और राऊ नगर परिषद के पहले भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।
वहीं, राऊ विधायक मधु वर्मा ने नैनोद निवासी लाखन सिसोदिया का नाम आगे बढ़ाया है। महू विधायक उषा ठाकुर ने वर्तमान जिला महामंत्री धर्मराज कश्यप के नाम का समर्थन किया है। धर्मराज कश्यप पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी हैं प्रमुख दावेदार
ग्रामीण अध्यक्ष पद की दौड़ में देपालपुर क्षेत्र के माचल निवासी मनोज चौधरी और वर्तमान जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल के नाम भी चर्चा में हैं। दोनों खाती समाज से आते हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक यादव के नाम का समर्थन किया है। हालांकि राऊ विधानसभा क्षेत्र से होने के बावजूद उनके नाम को स्थानीय स्तर पर अन्य नेताओं का समर्थन नहीं मिला है।
संगठन सहमति बनाने में जुटा
प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार चाहते हैं कि सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द पूरी हों, ताकि मोर्चे की नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा सके।
इसी उद्देश्य से जिला भाजपा अध्यक्ष श्रवण चावड़ा विभिन्न नेताओं से लगातार चर्चा कर रहे हैं और सभी पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन ऐसा नाम तय करना चाहता है, जिस पर अधिकांश नेताओं की सहमति बन सके और नियुक्ति के बाद किसी तरह का विवाद न हो।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!