ये नामी ब्रांड जांच में फेल: शराब में फ्लेवर मिलाने का आरोप; कंपनियों को नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में शराब की गुणवत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच में व्हिस्की और रम के छह नामी ब्रांडों के सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।
जांच रिपोर्ट में इन उत्पादों को मिथ्याछाप ( मिसब्रांडेंड), भ्रामक ( मिसलीडिंग) और मानक से कम गुणवत्ता ( सब स्टैंडर्ड ) का बताया गया है। इसके बाद संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
एक ही परिसर में संचालित तीन कंपनियों से लिए गए थे सैंपल
एफएसएसएआई की टीम ने कुछ दिन पहले खंडवा रोड स्थित बड़वाह के पास खोड़ीगांव में एक ही परिसर में संचालित तीन कंपनियों से छह अलग-अलग शराब ब्रांडों के सैंपल लिए थे। लैब जांच में सभी सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
जांच में सामने आया कि शराब में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए अतिरिक्त फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया था। जबकि नियमों के अनुसार व्हिस्की और रम का स्वाद उसके मूल उत्पादन से आना चाहिए, कृत्रिम फ्लेवर से नहीं।
इन ब्रांडों के सैंपल हुए फेल
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड
एंटीक्विटी ब्लू व्हिस्की
रॉयल चैलेंज व्हिस्की
एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रुअरीज लिमिटेड
सेंट्रल प्रोविंस सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की
मैकडॉवेल्स नं. 1 सेलिब्रेशन मैच्योर्ड XXX रम
इनब्रू बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड
बैगपाइपर डीलक्स व्हिस्की
ओल्ड कास्क डीलक्स XXX रम
ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी उत्पाद को व्हिस्की या रम के नाम से बेचा जा रहा है तो उसमें उसी श्रेणी के निर्धारित मानकों का पालन होना चाहिए।
जांच में पाया गया कि कुछ उत्पादों में न्यूट्रल स्पिरिट में फ्लेवर और रंग मिलाकर उन्हें व्हिस्की या रम के रूप में बाजार में उतारा जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को महंगे और प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम पर भ्रमित किया जा सकता है।
नोटिस जारी, आगे होगी कार्रवाई
एफएसएसएआई ने संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिकारियों के मुताबिक, जवाब और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!