खबर
Top News

अमरनाथ में जंक फूड पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 6:37 pm
शेयर करें:
अमरनाथ में जंक फूड पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

खुलासा फर्स्ट, जम्मू ।
श्री अमरनाथ यात्रा में सेवा और भंडारे (लंगर) लगाने में पंजाब हमेशा सबसे आगे रहता है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड से यात्रा के मार्गों पहलगाम और बालटाल से लेकर पवित्र गुफा तक 122 लंगर संगठनों को लंगर लगाने की मंजूरी मिल चुकी है।

इनमें 44 लंगर अकेले पंजाब के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के हैं। इतना ही नहीं यात्रा करने वालों में पंजाब के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। जबकि हरियाणा के 24 और दिल्ली के 22 लंगर लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि 3 जुलाई से शुरू हो रही यात्रा 57 दिन चलकर 28 अगस्त को संपन्न होगी। इन लंगरों की व्यवस्था श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन के दिशा-निर्देशों और श्राइन बोर्ड द्वारा तय किए मेन्यू अनुसार की जाती है।

जगह का भी चयन बोर्ड करता है...बोर्ड जगह का भी चयन बोर्ड करता है। सामान पहुंचाना और लंगर लगाना आवेदकों के जिम्मे होता है। जबकि सुरक्षा का जिम्मा सरकार का होता है। प्रशासन और बोर्ड पानी, बिजली व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाता है।

यात्रा में लंगर वालों की भूमिका अहम होती है। लंगर उपलब्ध करवाने के साथ श्रद्धालुओं के ठहराने का प्रबंध किया जाता है। हर लंगर में साठ से सत्तर के बीच सेवादार दिन-रात कार्य करते हैं।

लंगर संगठन ट्रकों में खाद्य सामग्री, शेड और अन्य सामान के साथ जम्मू-कश्मीर पहुंचने शुरू हो गए हैं। यात्रा मार्ग पर लंगर लगाने वालों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू कश्मीर के संगठन भी होते हैं।

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग व जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी लंगर लगाए जाएंगे। इसकी अनुमति संबंधित जिला प्रशासन की तरफ से दी जाती है।

यह प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 50 से 60 के बीच लंगर राष्ट्रीय राजमार्ग व जम्मू के यात्री निवास, चंद्रकोट यात्री निवास, पंथाचौक श्रीनगर यात्री निवास में भी लंगर लगेंगे।

यात्रा की तैयारियां तेजी के साथ जारी हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं को हेलीकाप्टर की सेवा उपलब्ध नहीं होगी। पहलगाम व बालटाल से लेकर पवित्र गुफा तक के रास्ते के नो फ्लाइंग जोन घोषित किया जा चुका है। गृह विभाग ने यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया है।

यात्रा मार्ग में लगने वाले लंगरों में जंक फूड व तले हुए पदार्थों की सख्त मनाही है। गत वर्षों पहले श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौतें बढ़ने के बाद ही बोर्ड ने निर्णय लिया था।

यात्रा के दोनों मार्गों पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है। जिला प्रशासन और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की कोशिश है कि बर्फ हटाने और रास्तों की मरम्मत और ढांचे तैयार करने के प्रबंध 15 जून तक हो जाएं।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 8 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 8 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 8 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 8 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 8 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 9 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 9 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 9 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 9 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 9 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 9 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 9 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 9 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 9 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 10 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 10 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 10 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 10 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!