सरकारी राशन की बोरी से मिले इनके अवशेष: घटना के बाद फैला; ग्रामीणों ने अनाज लेने से किया इनकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टीकमगढ़।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के नन्नी टेहरी गांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर वितरण के लिए आई राशन की बोरियों से कथित तौर पर जानवरों के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और कई हितग्राहियों ने राशन लेने से इनकार कर दिया।
बोरी खोलते ही दिखे अवशेष
जानकारी के अनुसार, गांव की उचित मूल्य की दुकान पर मासिक राशन वितरण के दौरान जैसे ही अनाज की बोरियां खोली गईं, उनमें कथित तौर पर जानवर के सिर और पैरों की हड्डियों जैसे अवशेष दिखाई दिए। यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण दुकान पर पहुंच गए और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
घटना से नाराज ग्रामीणों और महिला हितग्राहियों ने दूषित होने की आशंका जताते हुए अनाज लेने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खाद्य विभाग ने सील किया स्टॉक
सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाद्य निरीक्षक सार्थक तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर राशन दुकान में रखा पूरा स्टॉक सील कर दिया गया है।
प्रभावित हितग्राहियों को जल्द ही नया राशन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि संबंधित स्टॉक किस गोदाम या आपूर्ति शृंखला से आया था और अवशेष बोरी तक कैसे पहुंचे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य विभाग का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों या एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी तथा सुरक्षित राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!