‘बंटी-बबली’ स्टाइल में चोरियां: अंतरराज्य गिरोह का खुलासा; 3 राज्यों में 57 वारदात, पति-पत्नी गैंग गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर पुलिस ने चोरी करने वाले एक शातिर पति-पत्नी अंतरराज्य गिरोह का खुलासा किया है। फिल्मी अंदाज में वारदात करने वाला यह गैंग मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के 12 से ज्यादा शहरों में 57 चोरियों को अंजाम दे चुका है। लंबे समय से तीन राज्यों की पुलिस को चकमा दे रहे दोनों आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन अलग-अलग बाइक का इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार, आरोपी अरविंद रजक (32) और उसकी पत्नी ज्योति रजक (30) बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी करते थे। वे सूने मकानों को निशाना बनाते और हर वारदात में तीन अलग-अलग बाइक का इस्तेमाल कर पुलिस को भ्रमित करते थे।
तीन बाइक से रचते थे ‘फुलप्रूफ’ प्लान
गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद चालाक थी। सबसे पहले चोरी की बाइक से इलाके की रेकी की जाती थी। इसके बाद दूसरी बाइक से वारदात को अंजाम दिया जाता और फिर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर तीसरी बाइक से फरार हो जाते थे। इस वजह से सीसीटीवी फुटेज में हर बार अलग-अलग वाहन दिखते और पुलिस की जांच भटक जाती।
सूने मकानों पर रहता था फोकस
आरोपी दिन में कॉलोनियों में घूमकर यह पता लगाते थे कि कौन सा घर खाली है। रात होते ही ताला तोड़कर अंदर घुसते और सिर्फ सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। उनकी नजर हमेशा ऐसे घरों पर रहती थी, जहां लंबे समय तक कोई मौजूद न हो।
महिला साथ होने से बचते थे शक से
अरविंद जहां चोरी करता था, वहीं ज्योति उसकी मदद करती थी। पति-पत्नी साथ होने के कारण पुलिस को उन पर कम शक होता था। कई बार दोनों चेकिंग के दौरान भी आसानी से निकल जाते थे, क्योंकि महिला के साथ होने पर जांच अपेक्षाकृत ढीली रहती थी।
56 केस पहले से दर्ज
अरविंद रजक पर पहले से ही 56 चोरी के मामले दर्ज हैं, जो झांसी, ग्वालियर, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, भिंड-मुरैना और गुजरात के कई शहरों से जुड़े हैं। ज्योति रजक के खिलाफ भी झांसी में एक मामला दर्ज है।
लाखों का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 105 ग्राम सोना (करीब 15.75 लाख रुपए कीमत) और 2 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। कुल मिलाकर 17.75 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है, जिसमें सोने के हार, चेन, अंगूठियां, ब्रेसलेट और सिक्का शामिल हैं।
जेल भेजे गए आरोपी
एएसपी विदिता डागर ने बताया कि आरोपियों ने ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में हुई 6 चोरियों को कबूल किया है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और चोरी के माल को खपाने वालों की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!