भाजपा नेता के सूने घर से करोड़ों की चोरी: 2 किलो से ज्यादा सोना और नकदी ले उड़े बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुरम में भाजपा नेता एवं प्रॉपर्टी कारोबारी राजा भैया गुर्जर के सूने घर में करोड़ों रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का दावा है कि बदमाश करीब 3.5 करोड़ रुपये कीमत के पुश्तैनी जेवर और नकदी ले गए हैं, जबकि पुलिस फिलहाल करीब एक करोड़ रुपए की चोरी मानकर जांच कर रही है।
माता पूजने गए थे परिवार के साथ
जानकारी के अनुसार, राजा भैया गुर्जर सोमवार रात भोपाल से ग्वालियर लौटे थे। इसके बाद वह परिवार के साथ भिंड जिले के अपने पैतृक गांव बसहरा (गोहद) में कुलदेवी कालिका माता की पूजा के लिए चले गए। मंगलवार को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे और पूरा सामान बिखरा हुआ था। यह दृश्य देखकर उनकी पत्नी बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
2 किलो से ज्यादा सोना, 4 किलो चांदी और लाखों की नकदी चोरी
राजा भैया गुर्जर के अनुसार, चोर घर से 2 किलो से अधिक सोना, करीब 4 किलो चांदी और 5 से 10 लाख रुपये नकद ले गए। चोरी गए जेवर में कई बड़े पुश्तैनी हार, सोने की चेन, चूड़ियों के सेट, अंगूठियां, झुमके, करधनी और नेकलेस शामिल हैं। उन्होंने चोरी गए सामान की विस्तृत सूची पुलिस को सौंप दी है।
सीसीटीवी से बचकर पहुंचे चोर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे केवल मुख्य प्रवेश द्वार और पहली मंजिल तक ही सक्रिय थे। बदमाशों ने दूसरी मंजिल के उस हिस्से को निशाना बनाया, जहां कोई कैमरा नहीं लगा था और वहीं पूरी ज्वेलरी रखी हुई थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी कोई संदिग्ध दिखाई नहीं दिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पीछे के रास्ते या छत के जरिए घर में दाखिल हुए।
एसएसपी पहुंचे मौके पर, फोरेंसिक टीम जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी धर्मवीरसिंह सहित एएसपी, सीएसपी, महाराजपुरा थाना पुलिस, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि सूने मकान से बड़ी मात्रा में जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!