खबर
Top News

चोरी का खुलासा: दो अंतरराज्यीय गिरोहों के इतने आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 5:53 pm
शेयर करें:
चोरी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, गुना।
भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी की वारदातों का गुना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से उत्तर प्रदेश के आगरा से संचालित दो अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए 10 महिलाओं और एक पुरुष सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो सोने के मंगलसूत्र, वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें और अन्य सामान सहित करीब 20 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चला ऑपरेशन
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में की गई। पूरे अभियान का नेतृत्व कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और उनकी टीम ने किया।

रथयात्रा की भीड़ में महिलाओं को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी किए गए थे।

इस संबंध में बीजी रोड निवासी रामकुंवर ओझा और भगत सिंह कॉलोनी निवासी कल्पना दुबे की शिकायत पर कोतवाली थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा संदिग्ध गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके आधार पर दो अलग-अलग अंतरराज्यीय गिरोहों की पहचान की गई। इसके बाद 21 जुलाई को कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले मामले में पांच महिलाएं गिरफ्तार
पहले प्रकरण में पुलिस ने पांच महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत का चोरी गया सोने का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई लगभग 10 लाख रुपए कीमत की एर्टिगा कार बरामद की गई।

दूसरे मामले में छह आरोपी दबोचे
दूसरे प्रकरण में पुलिस ने एक पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र और लगभग 6.50 लाख रुपये कीमत की बलेनो कार जब्त की गई।

20 लाख रुपए का सामान बरामद
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल दो सोने के मंगलसूत्र, दो कारें और अन्य सामान सहित करीब 20 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।इस कार्रवाई में कोतवाली थाना, कैंट थाना, साइबर सेल और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी बोलीं- भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सक्रिय गिरोहों पर रहेगी सख्त नजर
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी नेटवर्क और मजबूत मुखबिर तंत्र की मदद से ऐसे अंतरराज्यीय गिरोहों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचाना गुना पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि वे अन्य राज्यों में हुई ऐसी वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

6 minutes ago
खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
Top News

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

11 minutes ago
घोटाले में बड़ा सवाल
Top News

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

22 minutes ago
प्रदर्शन में मारपीट केस
Top News

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

39 minutes ago
हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

39 minutes ago
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

about 1 hour ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

about 1 hour ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

about 2 hours ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 2 hours ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 2 hours ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 2 hours ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 2 hours ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 3 hours ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 3 hours ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 3 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 3 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!