टंकी से पानी की चोरी: चार कर्मचारी बर्खास्त; निगम की बड़ी कार्रवाई, बजरंग नगर में अवैध टैंकर भरते पकड़े गए कर्मी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के बीच बजरंग नगर पानी की टंकी पर तैनात चार कर्मचारियों को पानी की चोरी और ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से निगम के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में विनियमित कर्मचारी अनिल सिसोदिया, विनियमित कर्मचारी नितेश पाल, मस्टर कर्मचारी राहुल गोयल और मस्टर कर्मचारी संजय पांडे शामिल हैं।
प्रशासन ने इन सभी का पारिश्रमिक भुगतान भी तुरंत प्रभाव से रोक दिया है। यह मामला तब सामने आया जब बजरंग नगर टंकी से लगातार पानी की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पता चला कि ये चारों कर्मचारी लंबे समय से अपनी ड्यूटी को नजरअंदाज कर रहे थे।
इससे पहले 22 मई 2026 को भी इन लोगों ने लापरवाही की थी। उस दिन टंकी को 5.80 मीटर तक भरा गया था, लेकिन वॉल्वमैन अनिल सिसोदिया और राहुल गोयल ने सप्लाई वॉल्व सही तरीके से बंद नहीं किया।
इसके चलते पानी का स्तर 4.80 मीटर तक गिर गया और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इन कर्मचारियों को उस समय चेतावनी देकर छोड़ा गया था, लेकिन इन्होंने अपनी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया।
हाईड्रेंट रजिस्टर में भी नहीं थी एंट्री
गड़बड़ी का असली खेल 2 जून 2026 को सामने आया। रात 12.54 बजे से लेकर सुबह तक टंकी से अनाधिकृत तरीके से टैंकर भरे जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि टैंकर क्रमांक एमपी 35 जेडसी 7713, जिसका निगम के साथ कोई अनुबंध नहीं है, वह टंकी से पानी भर रहा था।
इस टैंकर को भरने की एंट्री हाईड्रेंट रजिस्टर में भी नहीं थी। उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नितेश पाल और संजय पांडे ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय इस अवैध काम को अंजाम दिया।
जोन 5 की टंकियों पर निगरानी बढ़ाई
सहायक यंत्री जोन क्रमांक 5 की रिपोर्ट और ठोस सबूतों के आधार पर आयुक्त ने इन चारों को सेवा से बाहर करने का आदेश जारी किया। निगम के स्पष्ट निर्देश थे कि शहर में जल प्रदाय को सुचारू रखा जाए, लेकिन इन कर्मचारियों ने अपने निजी स्वार्थ और लापरवाही के चलते क्षेत्र की जल व्यवस्था को संकट में डाल दिया।
अब इन चारों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई है। इस कार्रवाई के बाद से जोन 5 की टंकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी धांधली न हो सके।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!