दो महीने पहले की थी लव मैरिज युवक ने फांसी लगाकर दी जान: अलग-अलग हादसों में दो की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में शादी के महज दो महीने बाद एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। परिजन का आरोप है कि पत्नी से विवाद और थाने में शिकायत के बाद से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं शहर में अलग-अलग हादसों में सड़क दुर्घटना और ट्रेन की चपेट में आने से दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक अभिषेक (27) पिता मनोहर निवासी ग्राम कैलोद (महू), हाल पता पटेल नगर, एरोड्रम को परिजन बेसुध हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया अभिषेक ने 7 मई को साधना से प्रेम विवाह किया था।
शुरुआती कुछ दिन के बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगे। उनका कहना है कि अभिषेक पत्नी से बेहद प्रेम करता था और अक्सर विवाद को नजरअंदाज कर देता था। दो दिन पहले वह पत्नी साधना के साथ कैलोद गांव गया था।
वहां से साधना चप्पल ठीक कराने का कहकर इंदौर आ गई। इसके बाद उसने अपनी मां और बहन के साथ बाणगंगा थाने जाकर अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया। घर लौटने के बाद अभिषेक अपने कमरे में चला गया।
काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजन का कहना है कि थाने की कार्रवाई और वैवाहिक विवाद से वह बेहद आहत था। हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
सड़क दुर्घटना और ट्रेन की चपेट में आने से दो मृत... शहर में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में हुई, जहां सड़क दुर्घटना में एलियास (48) पिता अब्दुल रज्जाक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अटेंडर जाहिद उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन की चपेट में आने से अशरफ (35) पिता इब्राहिम निवासी छोटी कलाली, महू की मौत हो गई। मामले में राजेंद्र नगर जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!