वीडियो देखिये, 'कीड़ा' टिप्पणी विवाद ने पकड़ा तूल: भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की उमंग सिंघार समेत संबंधित लोगों पर एफआईआर की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर छात्रों के लिए कथित तौर पर "कीड़ा" शब्द इस्तेमाल करने के आरोप को लेकर सियासी विवाद अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के भोपाल महानगर संयोजक मलखान सिंह ठाकुर ने पुलिस आयुक्त भोपाल और एम.पी. नगर थाना प्रभारी को शिकायत देकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
'झूठा बयान प्रचारित कर छवि खराब करने का आरोप'
शिकायत में कहा गया है कि 22 जुलाई 2026 को उमंग सिंघार ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विद्यार्थियों और युवाओं के लिए "कीड़ा" शब्द का प्रयोग किया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि मंत्री विजयवर्गीय ने तत्काल इस आरोप का खंडन करते हुए स्पष्ट किया था कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से बिना सत्यापन के इस दावे को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।
प्रतिष्ठा धूमिल करने की साजिश का आरोप
भाजपा विधि प्रकोष्ठ का आरोप है कि इस कथित भ्रामक प्रचार का उद्देश्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना तथा भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल करना था। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के प्रचार से आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई और लोकशांति प्रभावित होने की आशंका बनी।
डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग
शिकायत में पुलिस से मामले से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किया गया है। इसमें सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, एक्स (पूर्व ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित सामग्री को संरक्षित करने की मांग की गई है, ताकि जांच के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो।
बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की मानहानि सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। मामले में एफआईआर दर्ज करने या आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक निर्णय का इंतजार है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!