मौसम ने अचानक ली करवट: इन जिलों में ओले-बारिश और आंधी का अलर्ट; जानिये कब तक रहेंगे ऐसे हालात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को ग्वालियर सहित 16 जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगले 24 घंटों में मौसम का हाल
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में मौसम प्रभावित रहेगा। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
इस कारण आया बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में यह बदलाव टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने की वजह से आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में दो अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनका असर 3 अप्रैल तक बना रहेगा।
कई जिलों में गिरे ओले
सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का यही रुख देखने को मिला। उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बैतूल, धार और सीहोर जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि इंदौर, रतलाम, देवास, खंडवा समेत 20 से अधिक जिलों में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाओं का असर रहा।
मौसम बदलने की वजह क्या है?
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ी है। इसी कारण तापमान में गिरावट के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। साथ ही, 2 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है, जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करते हुए मध्य प्रदेश के मौसम को फिर से प्रभावित कर सकता है।
बारिश से पहले पड़ी भीषण गर्मी
दिलचस्प बात यह रही कि बारिश और ओलों से पहले प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। खजुराहो में 40.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडला, रतलाम, उमरिया और सतना जैसे जिलों में भी तेज गर्मी का असर रहा।
जबलपुर रहा सबसे गर्म
वहीं बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 37.4, इंदौर में 36.5, ग्वालियर में 35.8 और उज्जैन में करीब 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले इलाकों में रहने वाले और किसानों को, क्योंकि तेज आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!