खत्म होने वाला है इंतजार: बोर्ड की इन परीक्षाओं का परिणाम इस तारीख के पहले आ सकता है; इतने परीक्षार्थी हुए थे शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले जारी करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार संभावित तारीख 7 से 12 अप्रैल के बीच हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि रिजल्ट जारी करने से पहले सभी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और इसे पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
इस वर्ष प्रदेशभर में करीब 16 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।
परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार सख्त इंतजाम किए गए थे। फ्लाइंग स्क्वॉड की निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और प्रश्नपत्र वितरण की वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गईं। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर नकल के मामले सामने आए। मुरैना में सबसे ज्यादा 41 प्रकरण दर्ज हुए, जबकि भोपाल दूसरे स्थान पर रहा, जहां 20 मामले सामने आए। पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर करीब 100 नकल प्रकरण बनाए गए।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के अनुसार रिजल्ट जारी करने से पहले कॉपियों की क्रॉस-चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से किया जा रहा है। विभाग हर स्तर पर जांच कर रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। उनका कहना है कि रिजल्ट पूरी तरह “फुलप्रूफ” होना चाहिए, जिससे छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इसी बीच विशेषज्ञों ने छात्रों और अभिभावकों को भी महत्वपूर्ण सलाह दी है। डॉक्टरों और काउंसलर्स का कहना है कि रिजल्ट को लेकर अनावश्यक तनाव न लें। अभिभावक बच्चों पर दबाव डालने के बजाय उनका मनोबल बढ़ाएं। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित दिनचर्या से मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
अगर पिछले वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड पर नजर डालें तो इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 2017 में 10वीं का परिणाम 49.9% और 12वीं का 67.8% रहा था। 2018 में इसमें सुधार हुआ, जबकि 2019 में 12वीं का रिजल्ट 72.37% तक पहुंच गया। 2021 में कोरोना महामारी के चलते दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 100% घोषित किया गया। इसके बाद 2023 में गिरावट आई, जब 12वीं का परिणाम 55.28% पर आ गया। हालांकि 2025 में फिर सुधार देखा गया, जहां 10वीं में 76.22% और 12वीं में 74.28% छात्र पास हुए।
शिक्षा विभाग की प्राथमिकता इस बार समय पर रिजल्ट जारी करना है, ताकि छात्र बिना किसी देरी के अगली कक्षा या उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें। यदि परिणाम तय समयसीमा में घोषित होते हैं, तो यह छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!