मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म: इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहरवासियों का गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो से सफर का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। इस रूट पर अभी ट्रायल रन जारी है और आने वाले दिनों में यात्रियों के लिए कमर्शियल रन शुरू किए जाने की तैयारी है। अधिकारियों ने इसके लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने की कवायद तेज कर दी है।
दो बार तारीख आगे बढ़ानी पड़ी
गांधी नगर से रेडिसन तक करीब 17.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर मेट्रो संचालन को लेकर पहले भी कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी की गई थी, लेकिन दो बार इसकी तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। CMRS की अनुमति नहीं मिलने के कारण यात्रियों के लिए नियमित सेवा शुरू नहीं हो सकी थी।
CMRS की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
कमर्शियल रन शुरू करने के लिए अधिकारियों ने एक बार फिर तैयारियां शुरू कर दी हैं। CMRS की NOC की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद मेट्रो के इस हिस्से का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।
इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्रियों के लिए नियमित संचालन की अनुमति मिलने का रास्ता साफ होगा। अधिकारियों की कोशिश है कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी होते ही गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाए।
17.5 किमी के कॉरिडोर से आसान होगा सफर
गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो सेवा शुरू होने से शहर के इस हिस्से में यात्रियों को तेज और सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलेगा। खासतौर पर विजय नगर और रेडिसन क्षेत्र तक आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
मेट्रो संचालन शुरू होने से सड़क पर निजी वाहनों और अन्य यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। इस करीब 17.5 किमी के हिस्से में पहले लगभग 6 किलोमीटर के रूट पर कमर्शियल रन हो चुका है।
तीसरी बार शुरू होने की उम्मीद
कमर्शियल रन की तारीख पहले दो बार आगे बढ़ चुकी है। अब CMRS की NOC और निरीक्षण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार फिर सेवा शुरू करने की तैयारी है। यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी होती हैं तो आने वाले कुछ दिनों में यात्रियों को गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो में सफर करने का मौका मिल सकता है।
शहरवासियों की नजर अब इस बात पर है कि CMRS की मंजूरी के बाद इंदौर के इस महत्वपूर्ण मेट्रो कॉरिडोर पर नियमित यात्री सेवा आखिर कब शुरू होती है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!