कुलपति ने सीएम और आईजी से की शिकायत: निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

मालवांचल विश्वविद्यालय के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ और छात्र के अपहरण का मामला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवांचल विवि के बाहर स्थित एक रेस्टोरेंट पर तीन दिन पहले हुई कथित गुंडागर्दी अब प्रदेश स्तर का मुद्दा बन गई है। विवि प्रशासन ने आरोप लगाया है कि छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने मेडिकल छात्रों और स्टाफ पर सुनियोजित हमला किया।
एक छात्र को वाहन की डिक्की में बंद कर ले जाने की कोशिश की गई। वहीं थाना खुड़ैल में दर्ज एफआईआर में घटना की गंभीरता को कम करके पेश किया गया। पूरे मामले को लेकर कुलपति ने मुख्यमंत्री, आईजी, डीआईजी और एसपी ग्रामीण को विस्तृत शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि मामले में पुलिस दोनों पक्षों पर पहले ही केस दर्ज कर चुकी है।
कुलपति की ओर से भेजे पत्र के अनुसार 19 जुलाई की शाम मालवांचल विवि व इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र-छात्राएं परिसर से करीब 100 मीटर दूर स्थित चौधरी रेस्टोरेंट पर भोजन करने पहुंचे थे। वहां मौजूद युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की।
छात्रों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर मोबाइल व सामान छीन लिया। घायल छात्र किसी तरह विवि पहुंचे और साथियों को बताया। जब छात्र और स्टाफ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों तथा हथियारों से लैस होकर दोबारा हमला किया।
हमलावरों ने छात्रों और कर्मचारियों का पीछा करते हुए माउंट लिटेरा स्कूल तक आतंक मचाया, जिससे वहां मौजूद बच्चों और अभिभावकों में भी दहशत फैल गई।
हत्या के इरादे से छात्र के अपहरण का प्रयास भी: विवि की ओर से की शिकायत में गंभीर आरोप यह भी है कि हमलावरों ने हत्या के इरादे से छात्र डॉ. बलराम शर्मा के अपहरण का प्रयास किया। हालांकि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से जान बचाकर निकलने में सफल रहा।
कुलपति ने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि थाना खुड़ैल पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज करने से इनकार किया और बाद में दबाव बनने पर रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन उसमें घटना के कई गंभीर तथ्यों को शामिल नहीं किया। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के मोबाइल वीडियो उपलब्ध हैं, जिनसे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो जाएगा।
संबंधित समाचार

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!