दोस्तों के ब्लड सैंपल से सच का होगा खुलासा: गोवा में ईशान बड़गुजर की हुई मौत के मामले में ड्रग्स एंगल से जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोवा के अंजुना बीच स्थित विला में 21 वर्षीय छात्र ईशान बड़गुजर की संदिग्ध मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। शुरुआती शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई थी, लेकिन गोवा पुलिस इस निष्कर्ष से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और अब पूरे मामले की जांच ड्रग्स ओवरडोज एंगल से कर रही है।
इंदौर तक पहुंची गोवा पुलिस, दोस्तों के ब्लड सैंपल लिए- जांच के सिलसिले में गोवा पुलिस की टीम कल इंदौर पहुंची। संयोगितागंज थाना पुलिस की मदद से ईशान के सात दोस्तों रोशन, सहज, तनिष्क, सुचेत, हर्ष, प्रथम और अमय को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके ब्लड सैंपल कलेक्ट किए गए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पार्टी के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन हुआ था या नहीं। अब सभी सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे।
पार्टी के बाद बिगड़ी थी तबीयत...सूत्रों के अनुसार, गोवा में विला पार्टी के दौरान ईशान की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद उसके दोस्त घबरा गए थे और मौके से भागने की कोशिश भी की, हालांकि स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया।
यह भी सामने आया है कि पार्टी में शराब और बियर के साथ ड्रग्स के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
पीएम रिपोर्ट और पुलिस की थ्योरी में अंतर- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की संभावना जताई गई है, लेकिन गोवा पुलिस का मानना है कि यह मामला केवल प्राकृतिक मौत नहीं हो सकता।
पुलिस को संदेह है कि ड्रग्स का मिश्रण (ड्रग्स कॉकटेल) मौत की वजह बन सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ईशान ने स्वयं कोई नशा किया था या नहीं। परिजन ने भी दावा किया है कि वह किसी भी तरह के नशे की आदत में नहीं था।
मामला फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर ड्रग्स का सेवन हुआ होगा तो ब्लड रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी दिशा तय की जाएगी। इस मामले में खुलासा फर्स्ट ने पहले ही यह खुलासा किया था कि इस केस में ईशान के दोस्तों से गहन पूछताछ की जाएगी।
अब जब गोवा पुलिस ने इंदौर पहुंचकर सभी साथियों के सैंपल लिए हैं, तो उस शुरुआती रिपोर्टिंग की पुष्टि होती दिखाई दे रही है। फिलहाल पूरा मामला फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिक गया है, जो यह तय करेगी कि यह सामान्य हार्ट अटैक था या फिर पार्टी में हुए किसी नशीले पदार्थ के सेवन ने एक युवा की जान ले ली।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!