खबर
Top News

कोर्ट मैरिज के बाद शुरू हुआ टॉर्चर आखिरकार खत्म हुई जिंदगी: मां मैं हार गया; ससुराल वालों ने दस्तावेज छीन झूठे केस में फंसाने की रची साजिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 2:03 pm
शेयर करें:
कोर्ट मैरिज के बाद शुरू हुआ टॉर्चर आखिरकार खत्म हुई जिंदगी

ससुराल पक्ष पर मारपीट, धमकी व जबरन एसिड पिलाने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान युवक द्वारा एसिड पीकर आत्महत्या करने की घटना हुई। मृतक के परिजन ने उसके ससुराल पक्ष पर मारपीट, धमकी और जबरन एसिड पिलाकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की मां का कहना है लड़की के भाई और पिता ने उसे बंधक बनाकर एसिड पिलाया। घायल हालत में चार दिन से उसका अरबिंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

कल उसने दम तोड़ दिया, लेकिन बाणगंगा थाने का कोई पुलिसकर्मी देखने तक नहीं पहुंचा। कल 150 लोगों ने थाने का घेराव किया, तब जाकर पुलिस बयान लेने पहुंची। हमें टीआई से मिलने नहीं दिया गया।

जानकारी के अनुसार नगीन नगर पॉवर हाउस के पास रहने वाले सोहन पिता लक्ष्मण ओडवाल (25) ने 17 मार्च को सांवेर रोड भवानी नगर निवासी 20 वर्षीय लड़की वैशाली पिता दिनेश टोडरमल से कोर्ट मैरिज की थी।

दोनों के बीच चार वर्ष से प्रेम संबंध थे। शुरू में दोनों परिवार शादी के लिए सहमत थे, लेकिन बाद में लड़की के परिजन ने इनकार कर दिया, जिसके चलते दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

मृतक के परिजन के मुताबिक शादी के बाद से ही लड़की के परिवार के लोग सोहन को लगातार प्रताड़ित कर धमकियां दे रहे थे। चार दिन पहले लड़की ने सोहन के पास आकर शादी के दस्तावेज खत्म करने का दबाव बनाया और कहा कि मेरे घर वाले उन्हें मरवा देंगे।

लड़की की मां ने कोर्ट के बाहर सोहन से शादी के सारे दस्तावेज ले लिए। इसके बाद लड़की के रिश्तेदार काकु टोडरमल और उसके साथियों ने सोहन को बुलाकर उसका मोबाइल फोन चेक किया और जबरदस्ती राज नगर पुलिस चौकी के पास ले गए। यहां उसकी गाड़ी में जबरन एमडी ड्रग्स रखकर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की।

विरोध करने पर उसे बेल्ट से पीटा और गर्दन पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना से सोहन मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया और 3 अप्रैल को उसने एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई।

सुसाइड नोट में लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप
परिजन के अनुसार सोहन ने घटना से दो दिन पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने लड़की के परिवार वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का जिक्र किया है। घटना से आक्रोशित परिजन कल रात बड़ी संख्या में बाणगंगा थाने पहुंचे और घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने मृतक पक्ष के बयान दर्ज किए।

दोस्त बोले- बंधक बनाकर पिलाया एसिड... सोहन के दोस्तों ने बताया लड़की के भाई और पिता ने सोहन को इतना प्रताड़ित किया कि वह कई दिन से जान देना चाहता था, लेकिन मां को देखते हुए उसने हर बार इरादा बदल दिया। लड़की ने अपनी मां के साथ आकर दूर जाने की बात कही, जिससे वह पूरी तरह टूट गया था।

इसके बाद उसे बंधक बनाकर एसिड पिलाया गया। उसने आत्महत्या नहीं की, बल्कि सुनियोजित तरीके से उसे मौत के घाट उतारा गया। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच करेगी तो पूरा खुलासा हो जाएगा। अगर सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत करेंगे।

ये लिखा सुसाइड नोट में...
सोहन द्वारा मौत से पहले लिखा गया सुसाइड नोट खुलासा फर्स्ट के हाथ लगा है, जिसमें उसने मां को संबोधित करते हुए भावुक शब्दों में लिखा- मां, मैं हार गया… अब यह जिंदगी और सहन नहीं हो रही। मैं तेरा अच्छा बेटा नहीं बन पाया, न तेरे सपने पूरे कर सका।

अगले जन्म में मैं तेरा अच्छा बेटा बनकर आऊंगा। मैं कई दिन से मरने के बारे में सोच रहा था, लेकिन खुद को रोक लेता था। आज मैं पूरी तरह हार गया हूं। मेरे जाने के बाद तुम टेंशन मत लेना। तुम्हारा एक और बेटा है, उसे घर बुला लेना। पापा, आप भी अब शराब मत पीना।

मेरे बाद मां का ध्यान रखना, उसका अब कोई नहीं रहेगा। आप दोनों अच्छे से रहना, खुश रहना, किसी बात की चिंता मत करना। मैंने उस लड़की से शादी कर ली थी, लेकिन उसके घर वाले नहीं मान रहे। वे लगातार धमकी दे रहे हैं कि उनके पास बहुत पैसा है और वे मुझे मरवा देंगे।

आज वह भी आई थी और बोली कि शादी के कागज फाड़ दो, नहीं तो घर वाले तुम्हें मरवा देंगे। कोर्ट के बाहर उसकी मां और वह आई थी। मैंने शादी के सारे कागज उन्हें दे दिए। इसके बाद उसकी मां ने अपने रिश्तेदार (दादा के लड़के) को बुलाया।

उसने मेरा मोबाइल चेक किया और राज नगर पुलिस चौकी के पास मेरी गाड़ी की चाबी छीन ली और गाड़ी में एमडी ड्रग्स रख दिया। इसके बाद अपने दोस्तों को बुलाकर मुझे बेल्ट से पीटा। गर्दन पर चाकू रखकर धमकाया कि अंदर करवा देंगे और ड्रग्स बेचने का आरोप लगा देंगे।

किसी तरह मैं वहां से भाग निकला, लेकिन वे लोग लगातार मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। कहते हैं कि उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं, वे कुछ भी कर सकते हैं। इन सबसे परेशान होकर मैं यह कदम उठा रहा हूं।

मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। अगर मैं नहीं मानता, तो ये लोग मुझे मरवा देंगे। मेरे मरने के बाद शायद इन लोगों को मेरा प्यार समझ में आए। तुम (लड़की) भी खुश रहना। तुमने जो किया, अच्छा किया। अब मेरी कोई निशानी अपने पास मत रखना। घर में मेरी फोटो भी हटा देना, मोबाइल भी तोड़ देना।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 15 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 15 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 15 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 15 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 16 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 16 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 16 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 16 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 16 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 17 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 17 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 17 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 17 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 17 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 17 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 17 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!