फील्डिंग सेट करने की धमकी पड़ी भारी: दोस्त ने पहुंचाया ऑडियो; चार दोस्तों ने घेरकर की हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में कल हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें हुईं। एक में पारिवारिक विवाद के दौरान चाकू से हुए हमले में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी ओर 20 वर्षीय कृष श्रीवास्तव की उसके ही दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस जांच में खुेलासा हुआ कि कृष श्रीवास्तव और आरोपी अनिकेत, अंकित, शुभम व गौरव के बीच कुछ समय पहले किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हुई थी। बताया जाता है दोनों पक्षों के बीच एक साझा दोस्त भी था।
कृष ने उसी दोस्त से कहा था कि उसने चारों आरोपियों की फील्डिंग सेट कर रखी है और मौका आने पर उन्हें सबक सिखाएगा। यह बात और उससे जुड़ा ऑडियो आरोपियों तक पहुंच गया। इसी बात को लेकर आरोपियों में नाराजगी बढ़ गई थी।
कल रात आरोपियों ने कृष को बातचीत के बहाने बुलाया। बताया जाता है कि पहले एक कैफे में दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई, लेकिन विवाद बढ़ गया।
इसके बाद श्रीराम नगर मैदान के पास आरोपियों ने कृष को घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृष जान बचाने मैदान की ओर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
प्रारंभिक साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी अनिकेत, अंकित, शुभम और गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे हत्या में प्रयुक्त हथियार और घटना के अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
इधर, दूसरी घटना में 31 वर्षीय हरीश पिता नंदू कदम, निवासी नॉर्थ मोहल्ला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घर में चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते गुरुवार को हरीश की पत्नी शीतल ने कॉल कर उसे बुलाया।
हरीश घर पहुंचा तो विवाद बढ़ा और चाकू लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शीतल ने अपने देवर पऊ, कल्ली और सास पुष्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस द्वारा उसके बयान दर्ज कर जांच की जा रही है कि हरीश ने ही खुद को चाकू मारे या किसी और ने हमला किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा होगा।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!