खबर
Top News

चांदीपुरा वायरस का खतरा बढ़ा: सात बच्चे संक्रमित, तीन की मौत; सैंड फ्लाई के काटने से फैल रहा संक्रमण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 12:22 am
शेयर करें:
चांदीपुरा वायरस का खतरा बढ़ा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/अहमदाबाद।
गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में फैल रहे इस वायरस से अब तक 7 बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 का अस्पताल में इलाज जारी है। यह वायरस मुख्य रूप से सैंड फ्लाई (रेत मक्खी) के काटने से फैलता है और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अधिक प्रभावित करता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल के अनुसार, संक्रमित बच्चों के मामले गांधीनगर, साबरकांठा, खेड़ा, अरावली और पंचमहाल जिलों से सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने में जुटा है।

वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग
हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल के पीआईसीयू में कई बच्चे गंभीर हालत में भर्ती हैं। कुछ बच्चों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इलाज में देरी पड़ रही भारी
हिम्मतनगर की ईशा असारी की तबीयत बिगड़ने पर परिवार पहले उसे झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गया। अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 2 वर्षीय आकृति को तेज बुखार और उल्टी के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 24 घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। 3 वर्षीय जानकी परमार सहित अन्य बच्चे भी इस वायरस से जूझ रहे हैं।

क्या है चांदीपुरा वायरस?

चांदीपुरा वायरस एक वायरल संक्रमण है, जो सैंड फ्लाई (रेत मक्खी) के काटने से फैलता है। यह वायरस बच्चों में तेजी से असर करता है और गंभीर मामलों में एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का कारण बन सकता है।

ये हैं प्रमुख लक्षण
तेज बुखार, उल्टी और दस्त, ठंड लगना, शरीर में ऐंठन, बेहोशी या दौरे प्रमुख लक्षण हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, क्योंकि इलाज में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।

बारिश में बढ़ता है खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में सैंड फ्लाई की संख्या बढ़ जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। संक्रमण से बचाव के लिए आसपास साफ-सफाई रखना, कीटनाशकों का छिड़काव कराना, बच्चों को कीटों के संपर्क से बचाना और किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। साथ ही, झाड़-फूंक या अंधविश्वास के बजाय समय पर चिकित्सकीय उपचार कराने की सलाह दी गई है।

संबंधित समाचार

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

14 minutes ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

25 minutes ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

25 minutes ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

39 minutes ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 1 hour ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 1 hour ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 1 hour ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 2 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 2 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 2 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 2 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 2 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 2 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 3 hours ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!