खूंखार कुत्ते का आतंक: छलांग लगाकर गर्दन दबोची; इतने लोग घायल, मारने पर भी नहीं भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महू।
इंदौर के पास महू क्षेत्र में एक आक्रामक कुत्ते ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दहशत फैला दी। कुत्ते ने एक-एक कर कई लोगों को निशाना बनाया किसी की गर्दन पर झपट्टा मारा तो किसी के पैर में काट लिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ते की आक्रामकता साफ दिखाई दे रही है।
एक साथ कई लोगों पर हमला, नहीं रुका कुत्ता
घटना शुक्रवार की है, जो किशनगंज थाना क्षेत्र के केवटी गांव में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता अचानक उग्र हो गया और आसपास खड़े लोगों पर हमला करने लगा। एक युवक ने बचाव में प्लास्टिक की कुर्सी से कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह पीछे हटने के बजाय और ज्यादा आक्रामक होकर उस पर झपटता रहा।
गर्दन और पैर पर किए खतरनाक हमले
हमले में कुत्ते ने कुछ लोगों की गर्दन पर झपट्टा मारा, जबकि अन्य के पैरों को काट लिया। घायल होने वालों में फारूक, अरमान, शाकिर, मालिक पटेल सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल महू के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
गांव में दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पूरे केवटी गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता अब भी खुले में घूम रहा है, जिससे और हमलों का खतरा बना हुआ है। गांव के अजीज पटेल समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर कुत्ते को पकड़ने या हटाने की मांग की है।
महू में बढ़ रहे डॉग बाइट के मामले
आंकड़ों के मुताबिक, महू तहसील में पिछले 6 महीनों में 1000 से ज्यादा लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं, जो डॉग बाइट के मामलों की गंभीरता को दर्शाता है। सिर्फ 3 और 4 अप्रैल को ही 24 लोग सिविल अस्पताल पहुंचे, जिनमें 5 लोग केवटी गांव के ही बताए जा रहे हैं।
प्रशासन के लिए चुनौती
लगातार बढ़ते डॉग बाइट के मामलों और इस तरह की घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हमले और बढ़ सकते हैं।
संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!