KBC में 50 लाख जीतकर सुर्खियों में आई थी तहसीलदार: अब पहुंची जेल; प्रशासन ने किया सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
श्योपुर जिले में बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तार तहसीलदार अमिता सिंह तोमर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
ढाई करोड़ रुपए के घोटाले का मामला
यह आदेश सुरेश कुमार (चंबल कमिश्नर) द्वारा जारी किया गया, जो अर्पित वर्मा की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बड़ौदा तहसील में बाढ़ राहत राशि वितरण के दौरान करीब ढाई करोड़ रुपए के घोटाले का मामला सामने आया था।
तहसीलदार भूमिका संदिग्ध पाई गई
आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपात्र लोगों को मुआवजा बांटा गया, जिसमें अमिता सिंह तोमर की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
पांच दिनों से जेल में बंद
इस मामले में 26 मार्च को बड़ौदा पुलिस ने उन्हें ग्वालियर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में शिवपुरी जेल भेजा गया, जहां वे पिछले पांच दिनों से बंद हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को तय की गई है।
पद से हटा दिया था
गौरतलब है कि, गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही कलेक्टर ने उन्हें पद से हटा दिया था। वर्तमान में निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा और उनका मुख्यालय भी निर्धारित किया जाएगा, जहां उन्हें नियमित उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
KBC में जीते थे 50 लाख रुपए
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अमिता सिंह तोमर टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीत चुकी हैं। एक समय अपनी उपलब्धि के लिए सुर्खियों में रहीं अधिकारी का नाम अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!