कार कंपनी के इंजीनियर्स की टीम फिर कारणों की जांच करने आई: ब्रजेश्वरी एनेक्स में ईवी कार से लगी आग का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्रजेश्वरी एनेक्स में पुंगलिया परिवार के घर में लगी आग के कारणों की तीन दिन बाद भी पड़ताल जारी है। हालांकि बिजली विभाग स्पष्ट कर चुका है कि आग ईवी कार की चार्जिंग में बैटरी ब्लास्ट से ही लगी है।
चार्जिंग के लिए उपयोग किया जाने वाला चार्जर नॉन स्टैंडर्ड (अमानक) था। इधर, पुलिस प्रशासन ने आधिकारिक रूप से किसी भी कारण का अभी खुलासा नहीं किया है। शनिवार को कार कंपनी के एक्सपर्ट व इंजीनियर्स की टीम जांच के लिए पुगलिया परिवार के घर पहुंची।
टीम के सदस्यों ने करीब 2 घंटे तक ईवी कार की दोबारा जांच की और आग के तकनीकी कारण जानने का प्रयास किया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में 60 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक तौर पर जांच के लिए चिह्नित किया है।
रविवार-सोमवार से पुलिस सभी के बयान लेने शुरू करेगी। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटनाक्रम में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मां की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती किया: इधर, हादसे के बाद सौरभ की मां सुनीता को लंग्स में धुआं भरने से तकलीफ होने पर निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया है। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन वे भी सदमे से उभर नहीं पाई हैं।
पड़ोसी एडवोकेट मनोज शर्मा ने बताया कि पूरी कॉलोनी के रहवासी परिवार के साथ हैं। मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ अब भी हादसे से उभर नहीं पाए हैं, उन्होंने बताया कि हादसे ने हमें पूरी तरह से तोड़ दिया है, अभी घर की जांच जारी है, इसलिए हमें घर हैंडओवर नहीं किया गया है। जो भी हमारी एलबम, फोटो या गिफ्ट आयटम की सामग्री यादों के रूप में थी, वह सभी लगभग खाक हो गई।
संबंधित समाचार

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!