शिक्षिका का बेटा स्कूल में ही दूसरे छात्र से टकराया: दोनों छात्र गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक शिक्षिका का बेटे की स्कूल परिसर में ही दूसरे छात्र से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूल प्रबंधन ने दोनों बच्चों को दो शिक्षिकाओं के साथ जिस अस्पताल भेजा, वहां के बजाय बेहतर ट्रीटमेंट के लिए दूसरे अस्पताल में भेजने का निवेदन बच्चे के साथ गई शिक्षिका मां ने किया।
उन्होंने कहा कि वो दूसरे अस्पताल में भेज दें, क्योंकि हमारा वहां फैमिली डॉक्टर है, लेकिन प्रबंधन ने निवेदन नहीं माना। इसके बाद प्रबंधन ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अब इलाज आप करवाओ, हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
मामला स्कीम नं. 71 निवासी अंकुर हेतावल के बेटे त्रिजल का है, जो राऊ स्थित मेडिकैप्स स्कूल में तीसरी का छात्र है। उनकी पत्नी प्रज्ञा भी वहीं शिक्षिका हैं। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जब त्रिजल लंच के बाद वाशरूम की ओर जा रहा था, तब दूसरी ओर से तेजी से भागते हुए आए छात्र दिव्यांश से टकरा गया।
ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद घायल बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने चोइथराम अस्पताल भेज दिया। जब वहां पहुंचे तो साथ गई छात्र की शिक्षिका माता प्रज्ञा हेतावल ने आग्रह किया कि बच्चे को अरिहंत अस्पताल भेज दिया जाए, जहां उनके फैमिली डॉक्टर हैं।
लेकिन प्रबंधन ने ये कहकर इनकार कर दिया कि हमारा चोइथराम अस्पताल से टाईअप है और कहीं नहीं भेजेंगे। हालांकि, यहां ट्रीटमेंट मिला, लेकिन उस पर खर्च 15 हजार रुपए जेब से चुकाने पड़े, क्योंकि स्कूल प्रबंधन ने मदद करने से इनकार कर दिया।
पिता अंकुर हेतावल ने बताया कि नियम ये है कि स्कूल परिसर में होने वाली किसी भी तरह की दुर्घटना के लिए प्रबंधन जिम्मेदार होता है, लेकिन यहां मेडिकैप्स स्कूल प्रबंधन ने हाथ ऊंचे कर दिए। अभी बच्चा घर पर ही है और स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। उसे अस्पताल में दोपहर 1.30 बजे भर्ती किया गया था और रात्रि 12.30 बजे उसे डिस्चार्ज कराया गया।
वाइस प्रिंसिपल ने पल्ला झाड़ा
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने स्कूल के वाइस प्रिंसिपल गोपाल अग्रवाल से कहा कि स्कूल में हुई दुर्घटना में बच्चे का इलाज कराने की जिम्मेदारी प्रबंधन की है कि नहीं? तो उनका जवाब था कि हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। जब उनसे खुलासा फर्स्ट ने इस बारे में सवाल पूछा तो हड़बड़ा गए और फिर कहा-कुछ नहीं कहना।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!