323 पेड़ों की बलि देकर बनाएंगे टंकी: गार्डन पर निगम का बुलडोजर; लाखों के सौंदर्यीकरण पर फिरा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

रजिस्ट्री में दर्ज पार्क का 75 फीसदी हिस्सा निगमायुक्त की योजना की भेंट चढ़ेगा, सुखलिया के रहवासियों में आक्रोश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने शहर के जोन नंबर 5 क्षेत्र में एक बार फिर जनहित के दावों को धता बताते हुए एक स्थापित गार्डन को उजाड़ने की तैयारी कर ली है। सुखलिया स्थित वार्ड क्रमांक 35 में रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने समर्पण रहवासी संघ सी-सेक्टर हाउसिंग बोर्ड के भूखंड पर बने इस गार्डन में पानी की टंकी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
जिस भूखंड की सरकारी रजिस्ट्री में स्पष्ट रूप से गार्डन दर्ज है, वहां जेसीबी मशीनें उतारकर मिट्टी परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। इस कार्रवाई के खिलाफ पूरे क्षेत्र के निवासियों में भारी रोष है।
नगर निगम की इस एकतरफा योजना के विरोध में समर्पण रहवासी संघ मैदान में उतर आया है। रहवासी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष नीरज दीक्षित, अनिल सेन, संदीप राय, शीला राय और शकुंतला शर्मा ने निगम के इस कदम का विरोध किया है।
रहवासियों ने साफ किया है कि निगम जिस जगह पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित कर रहा है उससे गार्डन का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इस एकमात्र पार्क में लगे 323 लहलहाते पेड़ों को काटने की योजना है।
बच्चों के खेलने, बुजुर्गों की टहलने और युवाओं की कसरत के लिए इस पूरे रहवासी क्षेत्र में केवल यही एक पार्क उपलब्ध है, जिसे अब पानी की टंकी के नाम पर बलि चढ़ाया जा रहा है।
कॉलोनी के इकलौते हरित क्षेत्र को नष्ट नहीं होने देंगे... समर्पण रहवासी संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी कॉलोनी के इस इकलौते हरित क्षेत्र को नष्ट नहीं होने देंगे। पेड़ों की कटाई और टंकी निर्माण के खिलाफ रहवासियों ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
यदि नगर निगम ने इस जनविरोधी निर्माण को तुरंत नहीं रोका और पानी की टंकी के लिए किसी अन्य खाली जगह का चयन नहीं किया तो क्षेत्र की जनता सड़क पर उतरकर निगम मुख्यालय का घेराव करेगी।
नियम-कानूनों को ताक पर रखा
सरकारी धन की बर्बादी और दोहरे रवैये का इस बात से खुलासा होता है कि एक साल पहले इसी गार्डन का सौंदर्यीकरण किया था। तब निगम ने लाखों रुपये खर्च करके पेवर ब्लॉक लगाए थे, लाइटिंग की व्यवस्था की थी, कसरत की मशीनें लगाई व विकास कार्य कराए थे।
उस समय नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस सौंदर्यीकरण का जमकर ढिंढोरा पीटा था और वाहवाही बंटोरी थी। अब महज एक साल के भीतर ही उसी पार्क को ध्वस्त करने की तैयारी है, जिससे जनता के पैसे के दुरुपयोग का मामला सामने आ रहा है।
रहवासियों ने आरोप लगाया है कि पहले तो विकास कार्य और सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया और अब उसी जगह पर नियम-कानूनों को ताक पर रखकर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है ताकि एक बार फिर निर्माण कार्य के नाम पर बजट खपाया जा सके।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!