जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता: महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगमायुक्त ने रविन्द्र नाट्यगृह में विजेताओं का किया सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सभी वार्डों में स्वच्छ इंदौर वार्ड रैंकिंग 2025-26 तथा देपालपुर में भी वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित वार्डों एवं श्रेष्ठ पार्षदों का महापौर एवं निगमायुक्त ने रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित समारोह में सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य पार्षदों से भी अपने वार्डों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संबंध हमारी परंपरा एवं संस्कृति से है और इंदौर ने स्वच्छता में देशभर में अपनी पहचान बनाई है।
आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि इंदौर पुन: देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। इस मौके पर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने कहां कि इस प्रतियोगिता के तहत पहली बार डिजिटल तकनीक के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। इस प्रतियोगिता में समस्त वार्ड के नागरिको ने स्वच्छ प्रतिस्पर्धा में भाग लिया तथा स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाकर प्रतियोगिता में स्थान भी प्राप्त किया है।
स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता - स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि स्वच्छ इंदौर वार्ड प्रतियोगिता में इंटर्नशिप विद मेयर कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा 85 वार्डों में जाकर नागरिकों के फीडबैक एवं निर्धारित मापदंडों के आधार पर डिजिटल एप के माध्यम से इंटर्नशिप के विद्यार्थियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया।
इस सर्वे में 400 अंक पर मूल्यांकन किया गया, जिसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, निर्धारित रूट, नागरिक सहभागिता, एनजीओ सहयोग आदि शामिल थे।
प्रतियोगिता में अव्वल
निगम स्वास्थ्य विभाग प्रभारी अश्विन शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डो में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके नतीजे घोषित होने के बाद शहर के सबसे स्वच्छ वार्ड एवं श्रेष्ठ पार्षदो का सम्मान किया गया।
उन्होने बताया कि स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 जोन के चयनित सफाई मित्रों एवं ड्रेनेज कर्मचारियों को लंच टिफिन बॉक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही इंदौर एवं देपालपुर के उत्कृष्ट रहवासी संगठन, स्कूल, हॉस्पिटल, शासकीय कार्यालय एवं प्रमुख बाजारों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत
प्रथम स्थान - वार्ड क्रमांक 63 पार्षद मृदुल अग्रवाल
द्वितीय स्थान - वार्ड क्रमांक 49 महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत
तृतीय स्थान - वार्ड क्रमांक 44 पार्षद निशा रूपेश देवलिया
श्रेष्ठ पार्षद
प्रथम - पराग कौशल
द्वितीय - राजीव जैन
तृतीय - राहुल जायसवाल
विशेष सम्मान - रूपाली पेंढारकर (वार्ड 59)
देपालपुर के परिणाम
प्रथम आजाद वार्ड 14
द्वितीय फिरोज गांधी वार्ड 12
तृतीय गणेश वार्ड 04
संस्थानों का सम्मान
स्वच्छता स्पर्धा में विशेष भागीदारी करने पर इंदौर के उत्कृष्ट संस्थानों में इंफिनिटी होटल, सेंट रैफल स्कूल, मैदांता हॉस्पिटल, शालीमार टाउनशिप, मैरियट होटल, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय एवं एनएफसी मार्केट को सम्मानित किया गया।
वहीं देपालपुर में मोदी मांगलिक भवन, सीएम राइज स्कूल, महावीर हॉस्पिटल, नक्षत्र कॉलोनी, ओंकार होटल, कोर्ट परिसर एवं दीनदयाल चौबे मार्केट के प्रतिनिधियों को सम्मान प्रदान किया गया।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!