सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी के सामने रखे दो विकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/नई दिल्ली।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मेघालय हाईकोर्ट द्वारा सोनम को दी गई जमानत के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके सामने दो विकल्प रखे।
पहला, अदालत मामले के गुण-दोष पर विचार करते हुए जमानत के संबंध में आदेश पारित करे। दूसरा, सोनम को निर्देश दिया जाए कि जब तक अभियोजन के मुख्य गवाहों से पूछताछ पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह सरेंडर कर दें और उसके बाद अदालत मामले के गुण-दोष पर विचार करे।
सोनम की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि जमानत देते समय ट्रायल कोर्ट ने उन पर कड़ी शर्तें लगाई थीं। उन्हें शिलॉन्ग में रहने और हर दिन कोर्ट की कार्यवाही में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह दोनों पक्षों के साथ निष्पक्ष रुख अपनाना चाहता है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद स्पष्ट आदेश देगा।
मेघालय सरकार ने जमानत को दी चुनौती: राजा रघुवंशी की हत्या मई 2025 में मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में हनीमून के दौरान किए जाने का आरोप है। मामले में सोनम को जून 2025 में गिरफ्तार किया गया था।
अप्रैल 2026 में ईस्ट खासी हिल्स की डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने सोनम को जमानत दे दी थी। मेघालय सरकार ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन 29 जून 2026 को मेघालय हाईकोर्ट ने भी जमानत बरकरार रखी। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
सरकार ने जमानत का किया विरोध: सुप्रीम कोर्ट में मेघालय सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोनम की जमानत का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि सोनम ने अपनी इच्छा से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
ऐसे में बाद में वह इस आधार पर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती नहीं दे सकतीं कि उन्हें गिरफ्तारी के आधार की जानकारी नहीं दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संकेत दिया कि वह मामले के सभी पहलुओं पर विचार करेगा। अदालत के अगले आदेश पर अब सोनम की जमानत को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!