सूरज रोज निकलता रहा...पुलिस को कभी नहीं दिखा: न्यायालय के आदेश की पुलिस ने उड़ाई बेखौफ होकर धज्जियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदतन अपराधी का पांच सालों तक निकला रहा चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तारी और स्थायी गिरफ्तारी वारंट
फरारी में हवाई फायर, जमीन पर कब्जेबाजी, वरिष्ठ पत्रकार को धमकी तक देने की हिमाकत की
खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
यदि पुलिस किसी मुलजिम को बचाने पर आ जाए तो क्या ही बात है, फिर तो वह अदालत के आदेश की अवहेलना करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे ही एक मामले का चौंकाने वाला खुलासा चंद रोज पहले हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार को धमकाने में मुलजिम सूरज रजक एक-दो महीने नहीं, बल्कि पूरे पांच साल एक फरार वारंटी रहा है। पहले उसका गिरफ्तारी वारंट निकला और फिर स्थायी गिरफ्तारी वारंट... लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
वर्षों तक कोर्ट का आदेश लसूड़िया थाने की बंद फाइल में धूल खाता रहा। इस दौरान आदतन अपराधी सूरज रजक शहर में खुलेआम घूमता रहा, कारोबार करता रहा, विदेश यात्राएं करता रहा और उसके नाम से नए-नए विवाद जुड़ते रहे। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब वारंट मौजूद था, तब कानून आखिर किसका इंतजार कर रहा था? न्यायालय के आदेश के बावजूद लसूड़िया पुलिस उसे सलाखों से बचाती रही। आखिर उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं की।
उधारी के रुपए नहीं मिलने पर दायर किया परिवाद
खुलासा फर्स्ट के पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार परिहार ट्रैवल्स के संचालक लक्की परिहार द्वारा टिकट की उधारी के रुपए नहीं मिलने पर वर्ष 2020 में न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था। सुनवाई के दौरान आदतन अपराधी सूरज रजक लगातार गैरहाजिर रहा। इसके बाद कोर्ट ने पहले गिरफ्तारी वारंट और बाद में 2023 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर लसूड़िया पुलिस को तामील कराने के निर्देश दिए, लेकिन लसूड़िया पुलिस वारंट को दबाकर बैठ गई। पंढरीनाथ पुलिस ने तुरंत उसे संपर्क कर बताया कि हमारे थाने में दर्ज मामले में तो बाद में बात करेंगे पहले लसूड़िया थाने में पड़े स्थायी गिरफ्तारी वारंट का निराकरण करो लो, नहीं तो हमें गिरफ्तारी लेना पड़ जाएगी।
नतीजा ये हुआ कि इससे घबराए आरोपी सूरज रजक ने आनन-फानन में अपने वकील के जरिए जानकारी निकलवाई और परिहार ट्रैवल्स की तरफ से वकील कमलेश जायसवाल से बात की। तुरत-फुरत परिहार ट्रैवल्स के लक्की परिहार को बुलवाया और उसके एक लाख रुपए के बदले करीब 1.40 लाख रुपए देकर हिसाब करने के बाद बुधवार को कोर्ट में उसके राजीनामा संबंधी बयान कराए। फरियादी लक्की परिहार ने कोर्ट में कहा कि उसका राजीनामा हो गया है।
उसे उसके पैसे मिल गए हैं। वह मुझे सूरज रजक के खिलाफ कोई केस नहीं चलाना है। इस पर कोर्ट ने एक पत्र जारी कर पुलिस से कहा कि सूरज रजक के खिलाफ जारी अदम तामील स्थायी गिरफ्तारी वारंट वापस कोर्ट भिजवा दिया जाए। मामले में उसे गिरफ्तार नहीं किया जाए। उक्त वारंट निरस्ती के बाद अगले दिन यानी गुरुवार को मुलजिम सूरज रजक पंढरीनाथ थाने पहुंचा, जहां उससे तीन घंटे पूछताछ हुई। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं ली है।
पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए
वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता को धमकाने के मामले में पंढरीनाथ थाना पुलिस की जांच मेंे एक ऐसे राज का खुलासा हुआ, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 जुलाई 2026 को सूरज रजक पर दर्ज (अपराध क्रमांक 122/2026) की जांच के दौरान पुलिस ने जब उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि वह एक-दो महीने नहीं बल्कि पूरे पांच सालों से अदालत का फरार वारंटी भी था।
इसलिए निकला था वारंट
खुलासा फर्स्ट ने जब मामले की पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि शराब माफिया सूरज रजक अपने, बाहुबली विधायक सहित कई भाजपा नेताओं के लिए हवाई और ट्रेन यात्रा के टिकट उधारी में बुक कराता था। इसी के करीब एक लाख रुपए उसे परिहार ट्रैवल्स के लक्की परिहार को देना थे, जो कि उसने नहीं दिए। नतीजा ये हुआ कि लक्की परिहार ने कोर्ट में 26 अगस्त 2020 को चेक बाउंस का केस (एससीएनआईए/399/202) लगा दिया, जिसकी पहली सुनवाई 17 नवंबर 2020 को हुई, लेकिन इसमें और इसके बाद हुई सभी सुनवाई में आदतन अपराधी सूरज रजक कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। नतीजा ये हुआ कि कोर्ट ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
वारंट तामील नहीं होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सतीश वसुनिया की कोर्ट ने 30 अक्टूबर 2023 को उसका स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया। लसूड़िया पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए, लेकिन पुलिस तो माफिया सूरज रजक के धन बल और रसूख के आगे मानो अंधी हो गई। इस पूरी अवधि में सूरज रजक शहर में खुलेआम घूमता रहा, कारोबार करता रहा, विदेश यात्राएं भी कीं। साल 2025 में कनाड़िया थाना क्षेत्र में दो युवकों पर हवाई फायर (अपराध क्रमांक 609/25) भी किया। अप्रैल 2026 में लसूड़िया थाना क्षेत्र में टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ की जमीन कब्जाने की कोशिश (अपराध क्रमांक 499/26) भी की यानी दो संगीन मामलों को अंजाम दिया, साथ ही न्यायालय के आदेश की आवेहलना करता रहा।
पुलिस पर कार्रवाई के निर्देश दे सकती है अदालत
जो थाना पुलिस वारंट तामील नहीं करा पा रही है, आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। कोर्ट के आदेशों और निर्देशों का पालन नहीं कर पा रही है। कोर्ट ऐसे थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दे सकती है।
- मनीष यादव (अध्यक्ष, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन)
ये हरकत साठगांठ की ओर इशारा करती है
पुलिस प्रायवेट एजेंसी बन गई है। गरीबों के खिलाफ और रसूखदारों के लिए काम कर रही है। छोटे-मोटे वारंटियों को पकड़ने का दम भरने वाली पुलिस धनबल के आगे अंधी हो जाती है। पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही है, जो कि कहीं न कहीं साठगांठ की ओर इशारा करती है।
- राकेश पाल (अध्यक्ष, जिला कोर्ट बार एसोसिएशन)
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!