खबर
Top News

छात्रा तो पढ़ाई के लिए शहर आई थी: इतनी उम्र के परिचित ने की ऐसी घिनौनी हरकत; विरोध करने पर क्या धमकी दी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 3:17 pm
शेयर करें:
छात्रा तो पढ़ाई के लिए शहर आई थी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि 70 वर्षीय परिचित व्यक्ति ने पढ़ाई के लिए इंदौर आई युवती को मदद का भरोसा देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ाई के लिए आई थी इंदौर
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय छात्रा उच्च शिक्षा के लिए इंदौर में रह रही है। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी शांतिलाल जैन (70) निवासी शाजापुर उसके परिवार का परिचित है। छात्रा ने बताया कि दिसंबर 2025 में परीक्षा देने इंदौर आने के दौरान उसकी मुलाकात गीताभवन चौराहे पर शांतिलाल जैन से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह आगे की पढ़ाई के लिए शहर में हॉस्टल तलाश रही है। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसकी मदद करने की बात कही और उसे एक हॉस्टल भी दिखाया, जहां बाद में छात्रा ने कमरा ले लिया।

सामान खरीदवाने के बहाने ले गया
छात्रा के अनुसार हॉस्टल में रहने के लिए उसे कुछ जरूरी सामान खरीदना था। इस संबंध में उसने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी हॉस्टल पहुंचा और सामान खरीदवाने तथा शहर घुमाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे विजयनगर क्षेत्र ले जाने की बात कही, लेकिन रास्ते में गाड़ी का रुख बदलकर नंदानगर स्थित अपने घर पहुंच गया।

घर में की अश्लील हरकतें
शिकायत के अनुसार घर पहुंचने पर आरोपी ने उसे पानी पिलाया और कहा कि उसने उसके लिए कुछ सामान पहले से खरीद रखा है। इसके बाद वह छात्रा के पास बैठ गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने विरोध किया और वहां से निकलने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

डर के कारण नहीं कर सकी शिकायत
घटना के बाद छात्रा काफी समय तक मानसिक तनाव और भय में रही। परिवार के लोग आरोपी को भरोसेमंद मानते थे और जरूरत पड़ने पर उससे संपर्क करने की सलाह देते थे। इसी कारण वह लंबे समय तक किसी को पूरी बात नहीं बता सकी। आखिरकार उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन इंदौर पहुंचे और छात्रा को साथ लेकर परदेशीपुरा थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
परदेशीपुरा थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी शांतिलाल जैन के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी से पूछताछ की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।


संबंधित समाचार

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

6 minutes ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

18 minutes ago
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल
Top News

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

20 minutes ago
अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी
Top News

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

24 minutes ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

39 minutes ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

about 1 hour ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

about 1 hour ago
सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा
Indore

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

about 1 hour ago
लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

about 1 hour ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

about 1 hour ago
जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो
Top News

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

about 1 hour ago
एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए
Top News

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

about 1 hour ago
21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण
Top News

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
मकान में लगी भीषण आग
Top News

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
आंख में कुछ शर्म बची है
Top News

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

about 2 hours ago
नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव
Top News

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

about 2 hours ago
चालानी कार्रवाई पर सवाल
Top News

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

about 2 hours ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

about 2 hours ago
वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन
Top News

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

about 3 hours ago
MP में बिजली कटौती पर बवाल
Top News

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!