प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान फिर टली: जानिये कब से शुरू होनी थी यह विमान सेवा; इस शहर से कहां तक की यात्रा होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर से शारजाह के बीच संचालित होने वाली प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान एक बार फिर टाल दी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले इस फ्लाइट को 19 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल तक निरस्त कर दिया गया है।
एयरलाइन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मई से इस रूट की बुकिंग शुरू कर दी है, हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उस तारीख से भी उड़ान शुरू होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर
इस रूट पर उड़ान संचालन में देरी की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव है। 28 फरवरी से अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर एयरस्पेस और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पड़ा है।इन परिस्थितियों के चलते एयरलाइंस को रूट प्लानिंग, सुरक्षा और लागत से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर उड़ानों के संचालन पर पड़ रहा है।
यात्रियों की संख्या में गिरावट
सिर्फ अंतरराष्ट्रीय हालात ही नहीं, बल्कि यात्रियों की घटती संख्या भी फ्लाइट शुरू न हो पाने की एक बड़ी वजह है। पहले यह फ्लाइट रोजाना संचालित होती थी, लेकिन हाल ही में इसे सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार चलाने की योजना बनाई गई थी। इसके बावजूद अपेक्षित बुकिंग नहीं मिलने के कारण संचालन बार-बार टल रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!