खबर
Top News

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: 50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 3:39 pm
शेयर करें:
मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार

नमूनों में मिला वनस्पति फैट, इंदौर से मुरैना तक छापेमारी

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहार शुरू होते ही प्रदेश में मिलावटखोरों पर सरकार और प्रशासन का शिकंजा कस गया है। राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने हाल ही में घी और मसालों की जांच में गंभीर गड़बड़ी मिलने के बाद कुल 50 से अधिक उत्पादों को असुरक्षित घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इनमें से 42 उत्पादों के बैच को पूरे देश के बाजारों से वापस मंगाने (रीकॉल) के सख्त आदेश दिए गए हैं, जबकि 8 अन्य उत्पादों की बिक्री संबंधित जिलों में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

प्रयोगशाला जांच में क्या सामने आया... खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कई प्रसिद्ध ब्रांड्स के घी में बीटा-सिटोस्टेरॉल पाया गया है।

यह एक प्रकार का प्लांट स्टेरॉल (वनस्पति वसा) है, जिसकी मौजूदगी शुद्ध देसी घी में पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा, नमूनों में फैटी-एसिड की बनावट भी तय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि उपभोक्ताओं को शुद्ध घी के नाम पर खतरनाक वनस्पति और विदेशी फैट परोसा जा रहा था।

किन ब्रांड्स के सैंपल हुए फेल?... प्रशासन की जांच की जद में प्रदेश के कई बड़े जिले और नामी ब्रांड्स आए हैं। इसमें इंदौर सबसे आगे है। प्रशासन ने छापा मारकर 3 लाख का 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया है।

96 में से 28 सैंपल फेल होने और करीब 17 हजार लीटर घी असुरक्षित चिह्नित होने की बात सामने आई है। इसी तरह भोपाल, धार, मुरैना, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, उज्जैन, दतिया में भी कार्रवाई की गई, जो कुछ शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में फैली है।

अगस्त में इंदौर में घी के डिपो पर छापा मारकर करीब 25,000 लीटर संदिग्ध स्टॉक की बिक्री और सप्लाई पर रोक लगाई जा चुकी है।

मिलावट का पुराना इतिहास और बड़ी गिरफ्तारियां... प्रदेश में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई देश में तीसरे स्थान पर है, जो यहां की विकराल समस्या को दर्शाता है। मावा और पनीर की मिलावट के लिए चंबल अंचल कुख्यात रहा है।

फरवरी में मुरैना में मिठाइयों में मिलावट पर 23 लोगों पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया था। मुजफ्फरनगर से रतलाम भेजा गया 1600 लीटर संदिग्ध घी भी जब्त हुआ था।

ईडी की ऐतिहासिक कार्रवाई
मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत एक कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ को गिरफ्तार किया था। कंपनी पर 20.59 करोड़ के घोटाले का आरोप है। असली फैट की जगह पाम ऑयल और खतरनाक केमिकल्स मिलाकर नकली पनीर और दूध उत्पाद बना रही थी।

मिलावट की शिकायत कहां करें?
यदि आपको किसी खाद्य सामग्री में मिलावट का संदेह है, तो इन माध्यमों से शिकायत करें- FSSAI टोल-फ्री नंबर: 1800-11-2100, वाट्सएप नंबर: +91 98686 86868, ईमेल आईडी: tollfree@fssai.gov.in और ऑनलाइन पोर्टल: FSSAI Food Safety Connect.

संबंधित समाचार

IND vs NZ 1st T20
Top News

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

less than a minute ago
सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त
Top News

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

7 minutes ago
क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’
Top News

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

9 minutes ago
वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील
Top News

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

13 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त
Indore

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

20 minutes ago
पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी
Top News

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

28 minutes ago
अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा
Top News

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

31 minutes ago
भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा
Top News

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

32 minutes ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

38 minutes ago
हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी
Top News

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

40 minutes ago
कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप
Top News

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

43 minutes ago
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

44 minutes ago
नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद
Top News

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

about 1 hour ago
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर
Top News

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

about 1 hour ago
MP में नए सिस्टम का असर
Top News

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

about 1 hour ago
कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन
Top News

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

about 1 hour ago
14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले
Top News

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला
Top News

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!