तीर्थनगरी के विकास के लिए प्रदेश सरकार का बड़ा निर्णय: बनेगा नया विकास प्राधिकरण; महाकुंभ की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने ओंकारेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में बड़वाह, ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट क्षेत्र को मिलाकर एक नया विकास प्राधिकरण गठित करने की मंजूरी दे दी गई। इस फैसले से खंडवा और खरगोन जिलों में धार्मिक पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
बैठक में ओंकारेश्वर में अत्याधुनिक अस्पताल और हेलीपैड निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार का मानना है कि ये सुविधाएं न केवल श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी होंगी, बल्कि आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
सिंहस्थ-2028 के लिए 17 नए कार्यों को मंजूरी
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय समिति की छठवीं बैठक में कुल 17 नए विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इनमें ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और उज्जैन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओंकारेश्वर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा अस्पताल स्थापित किया जाए और हेलीकॉप्टर संचालन व आपातकालीन सेवाओं के लिए हेलीपैड का निर्माण किया जाए।
विकास कार्यों के लिए अलग प्राधिकरण
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़वाह, ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही विकास गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए अलग विकास प्राधिकरण बनाया जाना आवश्यक है।
इससे विभिन्न विभागों और दोनों जिलों खंडवा तथा खरगोन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। सरकार का मानना है कि अलग प्राधिकरण बनने से परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकेंगे।
ओंकारेश्वर के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग
सिंहस्थ और धार्मिक आयोजनों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के निर्देश भी दिए। माना जा रहा है कि इससे यातायात दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के कारण सड़क और परिवहन व्यवस्थाओं पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
उज्जैन में घाट और पार्किंग व्यवस्था पर जोर
बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिप्रा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे घाटों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से समय पर पूरा किया जाए। साथ ही घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों, पार्किंग स्थलों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण भी समानांतर रूप से किया जाए।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि घाटों के आसपास स्थित आश्रमों और गुरुकुलों को घाट प्रबंधन से जोड़ा जाए, ताकि धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता बढ़े और सिंहस्थ के बाद भी इन सुविधाओं का दीर्घकालीन उपयोग सुनिश्चित हो सके।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सरकार के इस निर्णय को ओंकारेश्वर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नया विकास प्राधिकरण बनने से धार्मिक पर्यटन, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना के विकास को संगठित दिशा मिलेगी। साथ ही सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी।
संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब

जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान:छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को चांदनी में उतरेगा अमृत:जागती आंखें करेंगी लक्ष्मी का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!