गाना बजाया- 'मैं अधूरा जी रहा हूं': सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगा ली फांसी; सुसाइड से पहले किसे दी फ्लाइंग किस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
शिवपुरी में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना का करीब 14 मिनट का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
मृतक की पहचान हुई
देहात थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में मृतक की पहचान मनोज रजक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवक ने सुसाइड से पहले म्यूजिक सिस्टम पर “मैं अधूरा जी रहा हूं” गाना चलाया और फिर लाइव आकर दोस्तों को अंतिम विदाई दी।
लाइव के दौरान आखिरी पल
वीडियो में दिखता है कि मनोज पहले कुर्सी के सहारे कपड़े टांगने वाले स्टैंड पर चढ़ने की कोशिश करता है। इस दौरान वह एक बार गिर भी जाता है, लेकिन फिर दोबारा कोशिश करता है।
हाथ हिलाकर बाय
लाइव के दौरान वह मोबाइल का एंगल ठीक करता है और दोस्तों के मैसेज देखता है। इसके बाद वह हाथ हिलाकर बाय करता है और फ्लाइंग किस देता है। फिर पंखे से बंधे फंदे को गले में डालकर झूल जाता है।
दोस्तों ने देखा लाइव, लेकिन बचा नहीं सके
मृतक के दोस्त शुभम रजक के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे मनोज इंस्टाग्राम पर लाइव आया था। कई दोस्तों ने उसे देखा और तुरंत उसके घर की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अकेले रहता था, परिवार से अलग
पुलिस के अनुसार, मनोज के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। पिता की दूसरी शादी के बाद उसका सौतेला परिवार था, लेकिन वह उनसे अलग किराए के कमरे में रहता था।
पेशे से प्लंबर था
युवक पेशे से प्लंबर था और साथ ही कमरे से रेडीमेड कपड़े बेचने का काम भी करता था। उसके दोस्तों के मुताबिक, वह सामान्य व्यवहार वाला और मिलनसार युवक था।
कारण स्पष्ट नहीं, मोबाइल जब्त
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग या पारिवारिक तनाव को कारण माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।देहात थाना प्रभारी विकास यादव के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल व अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!