महंगाई का झटका: एमपी में बिजली हुई महंगी; इतनी बड़ी कीमत, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के सवा करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगने वाला है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत औसतन 4.8% तक बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
न्यूनतम शुल्क खत्म, लेकिन फिक्स चार्ज बढ़ा
नियामक आयोग ने भले ही न्यूनतम शुल्क खत्म करने की बात कही हो, लेकिन इसके बदले फिक्स चार्ज बढ़ा दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं पर कुल मिलाकर बोझ बढ़ेगा।
छोटे उपभोक्ताओं को भी झटका
50 यूनिट तक खपत वालों के लिए दर 4.45 रुपए से बढ़कर 4.71 रुपए प्रति यूनिट कनेक्शन चार्ज बढ़कर 81 रुपए यानि कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी राहत नहीं मिली।
पिक आवर में और महंगी बिजली
अब बिल सिर्फ यूनिट पर नहीं, बल्कि पिक टाइम (शाम 6 से रात 10 बजे) पर भी निर्भर करेगा। इस समय इस्तेमाल होने वाली बिजली पर 10–20% तक ज्यादा चार्ज लग सकता है।
इसे “फिक्स आवर/टाइम-ऑफ-डे टैरिफ” के तौर पर लागू किया जा रहा है। इस बढ़ोतरी का असर करीब 1.29 करोड़ उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
बिजली कंपनियों का तर्क
बिजली कंपनियों ने दर बढ़ाने के पीछे 6044 करोड़ रुपए के घाटे को मुख्य वजह बताया। उन्होंने करीब 10.19% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जिसे आयोग ने घटाकर 4.8% किया।
यूनिट के हिसाब से बढ़ोतरी
100 यूनिट तक: ~5%
150 यूनिट तक: ~4.67%
200 यूनिट तक: ~5.30%
250 यूनिट तक: ~5.10%
300 यूनिट तक: ~4.98%
400 यूनिट तक: ~4.82%
500 यूनिट तक: ~4.73%
सरकार का पक्ष
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि यह फैसला बिजली कंपनियों के बढ़ते खर्च, कर्मचारियों के वेतन-भत्तों और अन्य कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है। सरकार का दावा है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, साथ ही किसानों को सब्सिडी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!