खबर
Top News

संघ ढूंढेगा हर विधानसभा में मनमानी करने वाले पदाधिकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 5:47 pm
शेयर करें:
संघ ढूंढेगा हर विधानसभा में मनमानी करने वाले पदाधिकारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्षेत्र क्र. 4 में पूर्व प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे द्वारा की गई मनमानी और गुंडागिर्दी से आरएसएस बुरी तरह नाराज है। विधायक मालिनी गौड़ और उनके पुत्र एकलव्यसिंह गौड़ को फटकारने के बाद अब संघ सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे शेंडगे यानी विधायक के वरदहस्त पर मनमानी करने वाले भाजपा पदाधिकारियों को ढूंढेगा। इसकी जानकारी भाजपा पदाधिकारियों को दी जाएगी और कहा जाएगा कि इनकी लगाम कसकर रखें।

संघ सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र क्र. 4 के उषानगर में हुई घटना ने न केवल पार्टी को बल्कि इंदौर को भी शर्मसार किया है। इससे पार्टी की छबि का गहरा धक्का लगा है। इसकी भरपाई करने में काफी वक्त लग जाएगा।

संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के कमजोर होने का ये मतलब ये नहीं कि भाजपा बहुत मजबूत है और पदाधिकारी मनमानी पर उतर आएंगे। जनता कभी किसी को बख्शती नहीं है।

उसके पास भी मौका आता है जब वो अपनी प्रतिक्रिया देती है। अच्छे-अच्छे नेता जनता की नाराजगी का शिकार होकर राजनीति की मुख्यधारा से हट चुके हैं। उन्होंने बताया कि हमारा आकलन है कि जो घटना हुई है, उसकी जनता का अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा है।

भाजपा अपने जनसंपर्क अभियान में जिन प्रबुद्धजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, वो भी इस घटना को ठीक नहीं मान रहे। राजनीति में गुंडागिर्दी का कोई स्थान नहीं है और इसे कोई व्यक्ति पसंद नहीं करता।

इसलिए अब संघ सभी विधायकों को आगाह करना चाहता है कि वो अपने-अपने वीरेंद्र शेंडगे को कोई अनुचित हरकत करने का मौका न दें। ऐसे शेंडगे की खोज संघ करेगा और विस्तृत रिपोर्ट भाजपा पदाधिकारियों को देगा। ये सिफारिश भी की जाएगी कि ऐसे तत्वों पर नियंत्रण रखें।

संघ ने कहा-अब ऐसी घटना न हो...उधर, आरएसएस ने भाजपा पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि जो घटना उषानगर और उससे पूर्व महूनाका पर हुई थी, वैसी घटना अब कहीं न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। अपने पदाधिकारियों से कहें कि वे सार्वजनिक जीवन में सादगी और मिलनसारितापूर्ण व्यवहार करें।

संबंधित समाचार

सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

2 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

15 minutes ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

27 minutes ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 1 hour ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 2 hours ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 3 hours ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 3 hours ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 18 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 18 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 19 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 20 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!