वर्दी की मर्यादा तार-तार विभाग भी हुआ शर्मसार: सड़क पर होमगार्ड के जन्मदिन का जश्न; शराब के नशे में झूमे गुंडे-बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर हो, वही अगर खुलेआम कानून तोड़ते हुए गुंडे-बदमाशों के साथ जश्न मनाएं तो वर्दी की मर्यादा तार-तार होने के साथ ही पूरे विभाग के लिए शर्मनाक है। ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक होमगार्ड के जन्मदिन का जश्न सड़क पर मनाते हुए कुछ गुंडे-बदमाश खुलेआम शराब की बोतलें व गिलास हाथ में लिए नशे में झूम रहे हैं। उक्त वीडियो पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पहले मोती तबेला निवासी होमगार्ड शिव बोराड़े का जन्मदिन खुलेआम सड़क पर मनाया गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरके बैंड के बाहर सड़क पर कोई सिर पर बोतल रखकर नाच रहा है, तो कोई हाथ में गिलास लिए।
बताते हैं इस पार्टी में भूमाफिया के गुर्गे और कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल थे, जिनमें बॉबी छाबड़ा का खास गुर्गा मनीष मोरे भी नजर आया। मोरे का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जेल भी जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक शिव बोराड़ेे का आरके नाम से पुश्तैनी बैंड है, जिसमें पांच भाइयों की हिस्सेदारी है।
शिव ने हाल ही करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। तीन दुकानें खरीदने के साथ ही करीब 1500 स्क्वेयर फीट में 3 करोड़ का मकान बनाया। ये सब एक होमगार्ड की आय से कैसे संभव हुआ? यह बड़ा सवाल है।
भतीजा करता है नशे का कारोबार
शिव के परिवार पर भी गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि उसका भतीजा सोनू बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार करता है और कई बार जेल जा चुका है। इससे साफ है कि कानून की रक्षा करने वाला खुद कानून तोड़ने वालों के साथ है।
अब बड़ा सवाल यह है कि नियम-कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी या फिर वर्दी की आड़ में सब कुछ दबा दिया जाएगा? हालांकि वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुका है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!