खबर
Top News

निपानिया की खंडहर टंकी बनी नशेड़ी छात्र-छात्राओं का नया अड्डा: ‘नशे से दूरी...’ अभियान के बीच बेखौफ नशा!

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 3:01 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर इंदौर पुलिस पूरे शहर में ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर निपानिया तालाब के पीछे स्थित खंडहर हो चुकी पानी की टंकी नशेड़ी छात्र-छात्राओं का नया अड्डा बन गई है। यहां रोज सुबह कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राएं खुलेआम जॉइंट और संदिग्ध पावडर का नशा करते दिखाई देते हैं। विरोध करने पर धमकियां देते हैं और वीडियो बनाने पर खुद को बड़े अधिकारियों की संतान बताकर रौब झाड़ते हैं। चिंता की बात यह कि इनमें कई नाबालिग बताए जा रहे हैं।

खुलासा फर्स्ट को मिले वीडियो में टंकी के ऊपर और आसपास कई युवक-युवतियां बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो उपलब्ध कराने वाले एक जागरूक नागरिक ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि वह रोज सुबह करीब 7 से 8.30 बजे के बीच निपानिया तालाब के आसपास वॉक करने जाता है।

कई दिन से उसकी नजर खंडहरनुमा टंकी पर बैठने वाले युवक-युवतियों पर थी। शुरुआत में उन्हें केवल सिगरेट पीते देखा, लेकिन आज सुबह जैसे ही टंकी के कुछ दूर पहुंचा तो युवक हाथ मलते नजर आया। पास में बैठी युवती ने उसे सिगरेट दी, जिसके बाद वह उसमें कोई पदार्थ भरकर पीने लगे। टंकी पर कई छात्र-छात्राएं बैठे थे और खुलेआम जॉइंट तैयार कर उसका सेवन कर रहे थे। यह देख पास जाकर उन्हें नीचे उतरकर वहां से जाने के लिए कहा तो उन्होंने बहस शुरू कर दी। इस पर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की तो कई युवक अपने चेहरे छिपाने लगे, जबकि कुछ उसके पास आकर वीडियो बंद करने का दबाव बनाने लगे।

एक छात्र ने धमकीभरे लहजे में कहा- मैं पुलिस अधिकारी का बेटा हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वहीं अन्य युवक-युवतियां खुद को एसडीएम और अपर आयुक्त जैसे अधिकारियों की संतान बताते हुए कहने लगे कि तुम हमारा कुछ नहीं कर पाओगे, यहां से निकल जाओ। उनकी संख्या अधिक होने और लगातार धमकाने के चलते वहां से चले जाना ही बेहतर समझा। नागरिक के मुताबिक सभी छात्र-छात्राएं निपानिया से ही लगी कॉलोनी में रहने वाले अधिकारियों के बच्चे थे।

टंकी पर रोज लगता है नशेड़ियों का जमघट : मामले में खुलासा फर्स्ट ने निपानिया गांव के कई रहवासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि तालाब किनारे बनी यह खंडहर टंकी लंबे समय से बाहरी युवक-युवतियों के लिए नशे का अड्डा बनी हुई है। सुबह से दोपहर तक यहां बैठकर नशा करते हैं। कई बार समझाया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर यहां बैठक जमा लेते हैं। सुनसान इलाका होने के कारण वे बेखौफ यहां आकर नशा करते हैं। कई बार पुलिस संदिग्ध युवाओं को पकड़कर ले गई, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है।

• निपानिया तालाब के पास सुबह से दोपहर तक जुटते हैं युवक-युवतियां

• जॉइंट से लेकर संदिग्ध पावडर तक का नशा

• वीडियो बनाने पर धमकी; कोई बोला- मैं पुलिस अफसर का बेटा, तो किसी ने कहा एसडीएम या अपर आयुक्त का, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

पहले भी पकड़े गए थे पावडर का नशा करते
निपानिया निवासी समाजसेवी अनिलसिंह राठौड़ ने बताया गांव के लोग कई बार युवक-युवतियों को रंगे हाथों पकड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले कम उम्र के छात्र-छात्राओं के पास सफेद पुड़िया मिली थी। वे फॉयल पेपर जलाकर संदिग्ध पावडर (संभवतः ब्राउन शुगर) का सेवन कर रहे थे। ग्रामीणों ने जब पुलिस बुलाने की बात कही तो हाथ जोड़कर माफी मागते हुए कहा कि घरवालों को पता चल गया तो उनकी पढ़ाई छूट जाएगी।

इस पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही गतिविधियां शुरू हो गईं। नशेड़ी युवक-युवतियां टंकी के आसपास ही नहीं, बल्कि उसके अंदर और सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में नशे की हालत में कोई गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

सख्ती की तो रात के बजाय दिन में आने लगे
ग्रामीणों ने बताया पहले रात के समय यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगता था, लेकिन गांव के लोगों द्वारा रात में तालाब या टंकी के पास ऐसे संदिग्ध दिखने पर समझाइश के साथ उन्हें सबक भी सिखाया जाता था। इसके चलते अब रात के बजाय सुबह से दोपहर तक नशेड़ी छात्र-छात्रा यहां डेरा डाले रहते हैं।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 8 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 9 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 9 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 10 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 10 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 10 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 10 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 11 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 11 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 11 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 11 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 11 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 12 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 12 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 12 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 12 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!